माघ का धार्मिक महत्व और दान के नियम.
Magh Month 2024: हिंदू धर्म में माघ मास का खास धार्मिक महत्व है. पवित्र माघ महीने में पवित्र नदियों में स्नान और दान की परंपरा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ बेहद पवित्र है. इसके अलावा मान्यता है कि माघ मास की पवित्रता के कारण साधारण पानी भी गंगाजल के समान हो जाता है. पौराणिक मान्यतानुसार, माघ में भगवान विष्णु, मां गंगा और सूर्य देव की पूजा से खास धार्मिक लाभ प्राप्त होता है. माघ मास की पवित्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस दौरान लोग संगम (प्रयागराज) में एक महीने तक कल्प वास करते हैं. माघ मास क्या करें क्या ना करें और इस दौरान किन कार्यों को करना शुभ और लाभकारी माना गया है, जानिए.
सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार, माघ में कुछ नियमों का पालन करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है. माघ मास में सामान्य पानी से स्नान करना चाहिए. माघ मास के नियम के अनुसार, इस दौरान हल्का यानी आसानी से पचने वाला भोजन करना चाहिए. कहा जाता है कि इस माघ मास के दौरान पूरे दिन अगर एक बार ही भोजन किया जाए तो सेहत अच्छी रहती है. यानी शरीर में किसी प्रकार का रोग उत्पन्न नहीं होता. इसके साथ ही माघ में तिल और गुड़ का इस्तेमाल करना अच्छा माना गया है. मतलब, इस महीने में तिल को जल में मिलाकर स्नान करना चाहिए. तिल से बने पकवान का सेवन करना चाहिए. साथ ही साथ तिल-गुड़ का दान भी करना अच्छा माना गया है.
माघ में दान करने का खास धार्मिक महत्व है. मान्यतानुसार, इस महीने में दान करने से भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है. ऐसे में इस दान करने समय यह बात हमेशा ध्यान रखें कि जिसको दिया जा रहा है वह उसके योग्य हो, यानी दान जरुरतमंद लोगों को ही करना चाहिए. दान में जो कुछ भी दिया जा रहा है वह अच्छा हो. मतलब अच्छी किस्म की वस्तुओं का ही दान करना शुभ और लाभकारी माना गया है. दान करने समय मन में अहंकार न लाएं कि यह ‘मैं’ दे रहा हूं. इसके बजाय दान करते समय मन में यह भाव लाना चाहिए कि भगवान ने जो सामर्थ्य दिया है, वह उन्हीं को समर्पित कर रहा हूं.
यह भी पढ़ें: शनि देव कुंभ राशि में होंगे अस्त, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क, हो सकता है नुकसान!
दृक पंचांग के अनुसार, माघ मास की शुरुआत 26 जनवरी, शुक्रवार से हो चुकी है. पवित्र माघ मास की समाप्ति 24 फरवरी 2024, शनिवार को होगी. बता दें कि 24 फरवरी को माघ मास की पूर्णिमा है.
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…