देश

“हिंदू राष्ट्र बनेगा तो हर धर्म को सम्मान मिलेगा”, पंडित धीरेंद्र शास्त्री की राह पर आचार्य पुंडरीक महाराज, सनातन को बताया सर्वोपरि

Acharya Pundrik Maharaj: देश में इस वक्त भारत के हिंदू राष्ट्र बनने को लेकर खूब चर्चा हो रही है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) से लेकर दूसरे कई बाबा खुलेआम हिंदू राष्ट्र की वकालत कर रहे हैं. अब इसमें एक और नए बाबा का नाम जुड़ गया है. आचार्य पुंडरीक महाराज (Acharya Pundrik Maharaj) भी सतानत को सर्वोपरि मानते हुए जोर दे रहे हैं कि आखिर भारत को क्यों हिंदू राष्ट्र की जरूरत है.

बागेश्वर धाम के सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की राह पर निकल पड़े हैं. जहां भी जाते हैं, हिंदू राष्ट्र का ऐलान कर देते हैं.

अब एक नए बाबा हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना के साथ आए हैं. इनका नाम आचार्य पुंडरीक महराज (Acharya Pundrik Maharaj) है जो देश में जाने-माने कथाकार माने जाते हैं हैं. इनके भी बड़ी संख्या में फॉलोअर हैं. अपने भक्तों के बीच कथावाचन के दौरान उन्होंने हिंदू राष्ट्र की परिभाषा अलग ही अंदाज में कर दी. आचार्य पुंडरीक महाराज ने सनातन को सर्वोपरि बताया.

पुंडरीक महाराज का कहना है कि “भारत के कण-कण में हिंदू बसता है. चाहे वो कोई भी जीव हो, इंसान हो या फिर कीड़ा उसमें हिंदू का निवास है. आचार्य पुंडरीक महाराज ने इस बात पर भी जोर दिया कि हिंदू राष्ट्र बनाना देश के लिए जरूरी है.” आचार्य ने आगे कहा कि “हिंदू राष्ट्र बनेगा तो हर धर्म को सम्मान मिलेगा.”

हिंदुस्तान को सुरक्षित रखने का मंत्र भी आचार्य पुंडरीक महाराज ने दिया. उन्होंने कहा कि “कोई राष्ट्र धर्म का प्रभाव होगा, हिंदू ही कर सकता है दूसरा काफिर कहेगा. उर्दू, अंग्रेजी, पारसी होगी. अगर ये देश हिंदू राष्ट्र बनेगा तो हर भाषा बोली जाएगी.”

ये भी पढ़ें: UP Politics: “बताएंगे नहीं कि कहां हो रहा है, बस कहेंगे हो रहा है”, योगी सरकार के नवरात्रि वाले फैसले पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

हिंदू राष्ट्र का आह्वान पिछले महीने फरवरी में बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने किया था. देश में बाबाओं का प्रभाव ऐसे ही नहीं माना जाता. एक बड़ा तबका इनका अनुयायी होता है. धर्म के रास्ते से ही सियासत भी करवट लेती है. बाबाओं के आशीर्वाद से सत्ता साधने के लिए नेतागण भी इनके दरबार में हाजिरी लगाने से नहीं चूकते. हिंदू राष्ट्र को लेकर सियासत भी खूब हो रही है. देश में चुनावी माहौल चल रहा है. आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में चुनाव होने वाले हैं. जहां बाबाओं का बड़ा प्रभाव है. ऐसे में हिंदू राष्ट्र पर यूं ही बयान आगे भी आते रहेंगे.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

33 minutes ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

36 minutes ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

46 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

58 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

1 hour ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

1 hour ago