देश

अडानी फाउंडेशन ने पूरे किये मुस्कान बिखेरने के 28 साल, अब अगले मुकाम पर हैं हमारी नजरें : प्रीति अडानी

अडानी फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. प्रीति अडानी ने रविवार को कहा कि अडानी फाउंडेशन ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखरने के 28 साल पूरे कर लिए हैं. अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी की पत्नी प्रीति अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह मुकाम हासिल करने में योगदान के लिए अपनी टीम के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया.

अब हमारी नजरें अगले मुकाम पर हैं- प्रीति अडानी

प्रीति अडानी ने पोस्ट में लिखा, “लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने के 28 साल पूरे करने के मौके पर मैं देश भर में काम कर रहे हमारी टीम के 800 से ज्यादा सदस्यों को उनकी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देती हूं.” प्रीति अडानी ने कहा, “साथ मिलकर, आज हमने कई मुकाम हासिल किए हैं और अब हमारी नजरें अगले मुकाम पर हैं. हमें आगे बढ़ते रहना है.”

अडानी फाउंडेशन की प्रमुख हैं प्रीति

प्रीति अडानी एक शिक्षाविद हैं. उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई की है. वह दो दशक से अडानी फाउंडेशन की प्रमुख हैं जो उनकी परिकल्पना का परिणाम है. इस माध्यम से वह सुनिश्चित कर रही हैं कि अडानी समूह यथासंभव ज्यादा से ज्यादा लोगों की जिंदगी बदल रहा है.

अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड (एपीएसईजेड) के प्रबंध निदेशक करण अडानी ने लिखा, “अडानी फाउंडेशन द्वारा साल दर साल संभव बनाई गई समृद्धि का साक्षी बनना सौभाग्य की बात है. हैप्पी अडानी फाउंडेशन डे.”

19 राज्यों में काम कर रहा अडानी फाउंडेशन

वर्तमान में फाउंडेशन की उपस्थिति देश के 19 राज्यों में 6,769 गांवों तक है. उसने अब तक 91 लाख लोगों की मदद की है. अडानी फाउंडेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि स्थापना दिवस के मौके पर उसने आज देश के विभिन्न हिस्सों में चिकित्सा जांच शिविरों का आयोजन किया.

पोस्ट में कहा गया है, “हम भलाई की हमारी यात्रा के 28 साल का जश्न मना रहे हैं. इस मौके पर हम हर जरूरतमंद को जरूरी चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं.” अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने हाल ही में एक संबोधन में कहा कि उनकी कंपनी की शीर्ष प्राथमिकताओं में स्वास्थ्य सेवाएं, पोषण और कौशल उपलब्ध कराना शामिल हैं.

गौतम अडानी ने कहा, “स्वास्थ्य पहुंच कार्यक्रम, जिसमें मोबाइल स्वास्थ्य सेवा इकाई और शिविर शामिल हैं, अब तक दूरदराज के इलाकों के 20 लाख लोगों तक जरूरी सेवा पहुंचा चुका है.”

यह भी पढ़ें- सेबी चीफ पर लगाए गए आरोपों के बीच अडानी समूह ने दी प्रतिक्रिया, कहा- माधबी पुरी बुच के साथ कोई कमर्शियल कनेक्शन नहीं

‘सुपोषण’ परियोजना का लाभ 4,14,000 महिलाओं और बच्चों को मिल चुका है. इसमें भावी पीढ़ी को मजबूत बनाने के लिए जरूरी पोषण उपलब्ध कराया जाता है. अडानी सक्षम कौशल विकास पहल के तहत 1,69,000 युवाओं को सशक्त बनाया गया है ताकि वे अपने उज्ज्वल भविष्य और संभावित उद्यमी बनने के लिए जरूरी कौशल हासिल कर सकें.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

29 minutes ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

40 minutes ago

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

2 hours ago

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

2 hours ago