देश

Heavy Rain In Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में जोरदार बारिश, सड़कों पर जाम और जलभराव, 31 जुलाई जैसा हाल

Heavy Rain In Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में रविवार दोपहर बाद बारिश हुई. सुबह से ही आसमान में हल्के-हल्के बादल छाए हुए थे. दोपहर करीब ढाई बजे से बूंदें बरसने लगीं. तीन बजे मूसलाधार बरसात हुई. इस दौरान नोएडा के कई इलाकों में सड़कें पानी से लबा-लब हो गईं. राह चलते लोग तेज बारिश से बचने के लिए जहां-तहां रुके.

नोएडा का रोड-जी ब्लॉक इस तरह से पानी में डूब गया. ऐसी ही स्थिति जी-70 से जी-50 तक और जी-39 से जी-29 तक देखी गई.

मालूम हो कि पिछले कई दिनों से दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में बारिश हो रही है. हालांकि, आज दोपहर के बाद कई इलाकों में तेज बरसात शुरू हो गई. दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के शहर नोएडा में हुई बारिश के बाद सड़कें पानी में डूबी नजर आईं.

अब बाजार बंद हो गए हैं और आधे रास्तों में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इससे पहले इस इलाके में 31 जुलाई की शाम को भी भारी बरसात हुई थी. उस दिन देर रात तक बूंदें बरसती रहीं. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में भारी बारिश के कारण सुभाष चौक पर जलभराव का दृश्य.

नोएडा में होती बारिश का वीडियो-

दिल्ली के नजफगढ़ में भारी बारिश के बाद जलभराव-

X.com पर मौसम के अपडेट्स देने वाले एक हैंडिल पर बताया गया कि दिल्ली, गुड़गांव और आसपास के हिस्सों में तीव्र बारिश के कारण जल-जमाव होगा. साथ ही 2-6 घंटों में नोएडा, दिल्ली और आसपास के कुछ हिस्सों में अधिक बारिश की संभावना है. यह अनुमान सही साबित हुआ.

आज एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली.

नोएडा में बारिश का नजारा.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मां दुर्गा के 10 प्रचंड अस्त्र: महिषासुर वध के लिए किस देवता ने उन्‍हें क्या दिया? जानें

सनातन परंपरा में मां दुर्गा को आदिशक्ति, अदम्य साहस और आसुरी वृत्तियों पर धर्म की…

2 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

32 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

40 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

44 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

45 minutes ago