Regional Industry Conclave-2024 में केंद्रीय मंत्री सिंधिया, सीएम मोहन यादव और अडानी पोर्ट के एमडी करण अडानी
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज (28 अगस्त) से शुरू हुए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में देश के तमाम दिग्गज उद्योगपति शामिल हो रहे हैं. कॉन्क्लेव के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और अडानी पोर्ट के एमडी करण अडानी मौजूद रहे. इस मौके पर करण अडानी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अडानी ग्रुप गुना में 2 मिलियन टन सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट और शिवपुरी में डिफेंस के सेक्टर में निवेश करेगा. उन्होंने कहा कि अडानी समूह 3500 करोड़ का निवेश करेगा, जिसके जरिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर 3500 लोगों को रोजगार मिलेगा.
करण अडानी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि अडानी समूह मध्य प्रदेश में हम पहले ही 18,250 करोड़ का निवेश कर 12,000 रोज़गार पैदा कर चुका है…”
उन्होंने ये भी भी कहा कि ग्वालियर बेहद तेज़ गति से पसंदीदा पर्यटन स्थल, प्रमुख परिवहन केंद्र बन रहा है, और बेहद प्रतिभाशाली लोगों का घर है. ये विकास ग्वालियर को प्रमुख आर्थिक केंद्र बना देंगे. ग्वालियर स्थित अडानी डिफ़ेंस फैसिलिटी छोटे हथियारों का निर्माण करने वाली देश की सबसे बड़ी इकाई है, जिसने मध्य प्रदेश को छोटे हथियारों के निर्माण के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया है.”
यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री जनधन योजना को लेकर पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात; बोले-महिलाओं और युवाओं…
करण अडानी ने कहा, “मध्य प्रदेश आर्थिक विकास का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन रहा है, प्रदेश में हो रहे इस अभूतपूर्व परिवर्तन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की अहम भूमिका है.”
-भारत एक्सप्रेस
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…