NABARD Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने ग्रेड A (असिस्टेंट मैनेजर) भर्ती 2025 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. कुल 91 रिक्त पदों पर भर्ती होगी, जिसमें विभिन्न विषयों के असिस्टेंट मैनेजर शामिल हैं. आवेदन प्रक्रिया 8 नवंबर 2025 से शुरू होकर 30 नवंबर 2025 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार NABARD की आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू शामिल होंगे.
डिटेल नोटिफिकेशन (सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, वैकेंसी ब्रेकअप) जल्द NABARD वेबसाइट पर अपलोड होगा. नियमित चेक करते रहें. चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू शामिल होंगे. माना जा रहा है डिटेल नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा.
ये भी पढ़ें: NTA ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, अब 9 नवंबर तक भर सकेंगे फॉर्म, जानें पूरी जानकारी
कुल 91 है पदों की संख्या (NABARD Recruitment 2025)
- सहायक प्रबंधक (आरडीबीएस) के 85 पर भर्ती
- सहायक प्रबंधक (विधि सेवा) के 02 पर भर्ती
- सहायक प्रबंधक (प्रोटोकॉल और सुरक्षा सेवा) के 04 पर भर्ती
पात्रता एवं मानदंड (NABARD Recruitment Eligibility Criteria)
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित स्ट्रीम में ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन/एमबीए/पीजीडीएम/सीए/सीएस/आईसीडब्ल्यूए की ड्रिग्री होना चाहिए. 21 से 30 वर्ष (1 जनवरी 2025 को आधार मानकर) के अभ्यर्थी इसके लिए पात्र होंगे. एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी को नियम अनुसार ऊपरी आयु में छूट मिलेगी.
महत्वपूर्ण तारीखें (NABARD Recruitment Important Dates)
- शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी: 4 नवंबर 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 8 नवंबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2025
- प्रीलिम्स एग्जाम तिथि: डिटेल नोटिफिकेशन में (जल्द घोषित)
ये भी पढ़ें: ठंडियों में रूसी और खुजली से हैं परेशान? सदाबहार के ये नुस्खे करें इस्तेमाल
आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया (NABARD Recruitment Selection Process)
इन पदों पर चयन प्रीलिम्स एग्जाम के बाद मेन्स एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा. अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 150 रुपये रखी गई है. इसका भुगतान ऑनलाइन (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) किया जा सकता है.
आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप (NABARD Recruitment Apply Online)
- वेबसाइट विजिट करें: www.nabard.org
- होम पेज पर Career Notices सेक्शन में जाएं
- NABARD Grade A Recruitment 2025 पर क्लिक करें
- Apply Online → New Registration पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर फॉर्म भरें
- फोटो, सिग्नेचर, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा करें
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट जरूर लें
ये भी पढ़ें: सिर्फ नाश्ता नहीं हेल्थ बूस्टर है पोहा, जानिए खाने सही तरीका
क्यों है ये मौका खास?
NABARD ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र में देश का प्रमुख बैंक है. ग्रेड A अधिकारी को अच्छा वेतन (लगभग ₹1 लाख प्रति माह शुरूआती), DA, HRA, मेडिकल, पेंशन आदि सुविधाएं मिलती हैं. पिछले साल भी हजारों उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था. इस बार भी कड़ी प्रतिस्पर्धा रहेगी.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

