फोटो-सोशल मीडिया
UP News: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने के लिए उनके बड़े बेटे अदीब आजम पहुंचे हैं और अपने पिता से करीब एक घंटे मिलने के बाद बाहर निकले. इस दौरान उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव व पूर्व विधायक अनूप गुप्ता भी मौजूद रहे. वहीं अपने पिता से मिलने के बाद अदीब ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा , “उनके पिता आजम खान को जेल मैन्युअल के हिसाब से सुविधाएं मिल रही हैं.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक करीब एक घंटा जेल में अपने पिता से मिलने और बातचीत करने के बाद अदीब आजम बाहर आए और मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने जेल के अंदर की व्यवस्था और आजम खान के बारे में बताया. अदीब ने बताया कि फिलहाल आजम खान ठीक हैं. जेल मैन्युअल के हिसाब से अंदर सुविधा मिल रही है.” अब्दुल्ला के बारे में पूछे जाने पर अदीब ने कहा, “वह अब्दुल्ला से मिलने के लिए हरदोई जेल भी जाएंगे.”
मालूम हो कि फर्जी जन्म प्रमाण पत्र को लेकर रामपुर की एक अदालत ने आजम खान के साथ ही उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को सात-सात की कारावास की सजा सुनाई है व 50 हजार का जुर्माना भी लगाया. इस के बाद से जहां आजम खान को सीतापुर जेल मे रखा गया है तो वहीं उनकी पत्नी को रामपुर जेल में और अबुदुल्ला को हरदोई जेल में रखा गया है. बता दें कि अब्दुल्ला के ऊपर पहले जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर पासपोर्ट हासिल करने और विदेशी दौरा करने और दूसरे प्रमाण पत्र का इस्तेमाल सरकारी कार्यों को पूरा करने का आरोप लगा है. वहीं आजम खान की गिरफ्तारी के बाद से यूपी की सियासत गरम हो गई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार इस मामले को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साध रहे हैं.
तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…
Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…
Diwali Investment Muhurat: दिवाली 2026 से पहले 1 और 2 नवंबर को पुष्य नक्षत्र और…
Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…
IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…