केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
UP News: उत्तर प्रदेश में स्थलों व रेलवे स्टेशनों के नाम बदले जा रहे हैं. इसी क्रम में एक और स्टेशन का नाम जल्दी बदल सकता है. इसको लेकर केद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री को पत्र लिखा है. उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में पड़ने वाले फुरसतगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की है.
गौरलतब है कि उत्तर प्रदेश में बीते कुछ समय से विभिन्न शहरों और रेलवे स्टेशन के नाम बदलने की प्रक्रिया जारी है और यूपी के तमाम जगहों के नाम उनके ऐतिहासिक पहचान के आधार पर बदले जा रहे हैं. केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र के फुरसतगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग उठाई है और उन्होंने इस स्टेशन का नाम भी तय कर लिया है और इसका नाम ‘तपेश्वरनाथ धाम’ करने की मांग की है. सूत्रों के मुताबिक, स्मृति ईरानी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने को लेकर आधिकारिक पत्र लिखा है.
ये भी पढ़ें- Ambedkar Nagar: दुर्गा पूजा पंडाल में डांस करते समय जमीन पर गिरा युवक, मौत
खबरों के मुताबिक, स्मृति ईरानी ने जो पत्र यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा है उसमें लिखा गया है, “मैं इस पत्र के माध्यम से अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के फुरसतगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर तपेश्वरनाथ धाम करने के लिए आपका ध्यान आकर्षित करना चाहती हूं. आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त मामले में नियमानुसार कार्यवाही करने की कृपा करें.”
बता दें कि पहले भी उत्तर प्रदेश के तमाम रेलवे स्टेशन के नाम बदलने की मांग उठाई जा चुकी है और तमाम ऐसे रेलवे स्टेशन हैं, जिनके नाम पूर्व में भी बदले जा चुके हैं. जिसमें मुगलसराय स्टेशन शामिल है, जिसका नाम बदल कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया है. इसी के साथ वाराणसी के मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बनारस स्टेशन, झांसी स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन और इलाहाबाद जंक्शन का नाम बदलकर प्रयागराज जंक्शन रखा जा चुका है. अगर उत्तर प्रदेश के बाहर की बात करें तो हाल ही में मध्य प्रदेश के होशंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर नर्मदापुरम व हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम चेंज कर रानी कमलापति स्टेशन रखा गया है.
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…