दिव्या पाहुजा की लाश गुरुग्राम पुलिस ने की बरामद.
Divya Pahuja Murder Case: माॅडल दिव्या पाहुजा की लाश को गुरुग्राम पुलिस ने बरामद कर लिया है. दिव्या की हत्या के 11 दिन बाद उनकी लाश टोहाना नहर से बरामद हुई है. पुलिस के लिए यह केस बड़ी चुनौती बना हुआ था. ऐसे में जांच के लिए पुलिस ने 25 सदस्यीय दल का गठन किया था.
यह भी पढ़ेंः केरल के प्रोफेसर की लाइव शो के दौरान मौत, एंकर ने सवाल पूछा और लुढ़क गई जिंदगी
जानकारी के अनुसार पुलिस को यह जानकारी पश्चिम बंगाल से पकड़े गए शख्स बलराज ने दी थी. उसी ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद दिव्या की लाश को हरियाणा के टोहाना नहर में फेंक दिया था. इनपुट मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने पंजाब पुलिस और एनडीआरएफ की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया. जिसमें पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली.
बता दें 2 जनवरी को गुरुग्राम के द सिटी पाॅइंट होटल में दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह हत्या होटल मालिक अभिजीत सिंह ने की थी. पुलिस ने नहर से शव को बरामद करने के बाद इसकी एक तस्वीर दिव्या के घर वालों को भेजी इसके बाद शव की शिनाख्त हो पाई.
जानकारी के अनुसार होटल मालिक अभिजीत ने दिव्या की हत्या कर उसके शव को कार में डालकर पटियाला में फेंक दिया. इस कांड में दो और लोग उसके साथ थे. इसके बाद अभिजीत और उसके साथी कार को पटियाला में छोड़कर ही फरार हो गए. इसके बाद पुलिस ने 5 जनवरी को पटियाला से उस कार को बरामद किया था. पुलिस अभी तक इस मामले में 3 लोगों को पकड़ चुकी है.
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…