देश

Bihar Hooch Tragedy: शराब से मरने पर कोई मुआवजा नहीं- विधानसभा में बोले नीतीश कुमार, फिर दोहराया- ‘जो पिएगा वो मरेगा’

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में जहरीली शराब पीने से अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. जबकि कई लोगों की आंखों की रोशनी जाने की खबरें भी सामने आ रही है. वहीं, इस मुद्दे पर विधानसभा में विपक्ष के सवालों पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) नाराज हो गए.

विधानसभा में विपक्ष को कहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कहा कि शराब पीकर मृत्यु पर हम उसे सहायता राशि देंगे? ये सवाल ही नहीं पैदा होता… इसलिए यह बातें सही नहीं है. उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि, पिया तो मरा, मत पियो, मरोगे. इसका तो और ज्यादे हम प्रचार करवाएंगे. दारु पी के मर जाएगा तो उसको हमलोग मुआवजा देंगे? ये सवाल ही पैदा नही होता है. कभी मत सोचिए. सीएम नीतीश कुमार के बयान के बाद विपक्ष के शांत दिखे.

पिएगा, गड़बड़ पिएगा, मरेगा- सीएम नीतीश कुमार

जहरीली शराब के मुद्दे (Bihar Hooch Tragedy) पर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे थे और सरकार से मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे. जिस पर सीएम नाराज हो गए. गुस्से से लाल सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कहा कि अगर यहीं करना है तो सब मिलकर तय कर लिजिए. खूब कहिए की शराब पीओ. इसलिए ये सब बात ठीक नहीं है. पिएगा, गड़बड़ पिएगा, मरेगा. तो इसलिए इस बात का ध्यान रखिए. उन्होंने कहा कि जब हम संसद का चुनाव लड़ते थे तब पार्टियां हमारे साथ नहीं थी फिर भी CPI-CPM के लोग हमारा साथ देते थे.

ये भी पढ़ें: Chapra Hooch Tragedy: थाने से स्प्रिट गायब! क्या इसी से बनी थी जहरीली शराब? 53 मौतों के मामले में चौंकाने वाला दावा

गौरतलब है कि बिहार के छपरा और सीवन में जहरीली शराब (Bihar Hooch Tragedy) पीने से 65 लोगों की मौत हो चुकी है. कई लोग अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे है. जबकि दर्जनों लोगों की आंखों की रोशनी जहरीली शराब पीने की वजह से जा चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

6 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

25 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

36 minutes ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

57 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

1 hour ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago