देश

मासूम बच्ची की दर्द भरी कहानी सुन आगे आए गौतम अडानी, फाउंडेशन को दिया हरसंभव मदद का निर्देश

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की एक मासूम बच्ची की दर्द भरी कहानी देश के प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडानी से देखी नहीं गई. बच्ची के मुश्किल हालात में आगे बढ़कर उसकी तकलीफों को उन्होंने हाथों हाथ लिया.

सोशल साइट एक्स पर ट्वीट कर उन्होंने अडानी फाउंडेशन को इसके बेहतर इलाज के लिए हरसंभव मदद का निर्देश दिया है. उन्होंने लिखा, ‘एक बेटी का बचपन यूं छिन जाना दुखद है! छोटी सी उम्र में लवली और उसके दादा-दादी का संघर्ष बताता है कि एक आम भारतीय परिवार कभी हार नहीं मानता. अडानी फाउंडेशन यह सुनिश्चित करेगा की लवली को बेहतर इलाज मिले और वो भी बाकी बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सके. हम सब लवली के साथ हैं.’

फरिश्ता बन आए गौतम अडानी

लखीमपुर खीरी की लवली की की मां बचपन में ही गुजर गई थीं. मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली. उसके बाद बच्ची अपने दादा-दादी के पास रहने लगी, जहां अभी वो पढ़ाई कर रही है.

बात इतनी ही होती तब भी जिंदगी गुजर बसर की जा सकती थी, लेकिन इस बच्ची का बायां पैर और हाथ दोनों ही बचपन से टेढे़ हो गए. परिवार की हालत ऐसी नहीं कि उसका इलाज कराया जा सके.

इसके पहले भी गौतम अडानी उत्तर प्रदेश में रहने वाली एक 4 साल की मासूम बेटी के लिए फरिश्ता बने थे उनकी पहल पर चार साल की मनुश्री के दिल के छेद का पीजीआई में इलाज हुआ था.

इसे भी पढें: दुनिया में भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार सबसे तेज, UN ने भी बढ़ाई इस वर्ष के लिए इतनी विकास दर

गौतम अडानी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस पहल के बाद लोगों ने इसे हाथों हाथ लिया और उनकी प्रशंसा में कमेंट की बाढ़ आ गई. एक ट्विटर हैंडलर ने ट्वीट कर कहा कि इसी कारण गौतम अडानी जी लाखों दिलों पर राज करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

8 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

13 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

28 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago