Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश, अंबेडकर के बाद मुलायम सिंह की तस्वीर लगाने की उठी मांग

अब करेंसी पर मुलायम की तस्वीर छापने की मांग

देश के करेंसी नोटों पर देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीर छापने की दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की माँग के बाद अब एक नयी बहस शुरू हो गयी है. इस मामले में अब समाजवादी पार्टी ने भी एंट्री मार दी है. समाजवादी पार्टी (SP) के एक नेता ने नोटों पर पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह की तस्वीर छापने की मांग उठा दी है.

सपा के प्रदेश सचिव शमशेर मलिक ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि भारत सरकार करेंसी नोट पर नया फोटो लगाने या बदलने पर विचार कर रही है तो उस पर स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की फ़ोटो को लगानी चाहिए. शमशेर मलिक ने कहा कि मुलायम सिंह यादव  एक सर्वमान्य नेता  हैं.

शमशेर मलिक ने कहा, “यदि भारत सरकार नोट पर नया फ़ोटो लगाने या बदलने पर विचार कर रही है तो हम समाजवादियों की माँग है कि नोट पर सर्वमान्य नेता आदरणीय मुलायम सिंह यादव (नेताजी) की तस्वीर लगाना चाहिए. ये स्व. नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. पूरा देश नोट पर नेताजी की तस्वीर का सम्मान करेगा.”

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने समाज के सभी वर्गों को बराबर सम्मान और हिस्सेदारी दी है. उन्होंने छात्र, नौजवानों, महिलाओं, किसानों और सैनिकों सहित समाज के सभी वर्गों बराबर का सम्मान दिया है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ग के लिए मुलायम सिंह यादव ने धरातल पर काम किया, जिसका लाभ समाज के अलग-अलग लोगों को मिल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital