भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (सोर्स-X)
IND vs ENG: वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है. भारत अब तक खेले गए अपने पांचों मैच में जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर बनी हुई है. भारत का अगला मैच डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के साथ खेलना है. इंग्लैंड इस टूर्नामेंट में चार मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे केवल एक मैच में जीत मिली है. टीम इंडिया को भले ही जीत का दावेदार माना जा रहा हो लेकिन पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वसीम अकरम ने रोहित शर्मा को चेताया है. वसीम अकरम का मानना है कि इंग्लैंड की टीम कभी भी पलटवार कर सकता है.
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम ने कहा कि, ‘भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच में भारत भले जीत का दावेदार है लेकिन इंग्लैंड भी घायल शेर हैं. वो वापसी करना जानते हैं. डिफेंडिंग चैंपियन को पता है कि जीत उनके लिए कितनी जरूरी है. ऐसे में वो हर मैच को अलग तरह से देखेंगे.’
वसीम अकरम ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर भी भारतीय क्रिकेट टीम को सलाह दी है. अकरम का मानना है कि भारत-इंग्लैंड मैच में शमी को ड्रॉप नहीं किया जाना चाहिए. मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में पांच विकेट लिए थे. उन्होंने कहा कि, ‘शमी को बैठाना मुश्किल होगा. भारत को पांड्या के साथ जोखिम नहीं उठाना चाहिए. उन्हें 100 प्रतिशत ठीक होने का मौका देना चाहिए.’
ये भी पढ़ें- World Cup 2023 के बीच श्रीलंकाई टीम के साथ जुड़ा यह दिग्गज ऑलराउंडर, पथिराना के बाहर होने पर हुई वापसी
मोहम्मद शमी की तारीफ करते हुए वसीम अकरम ने कहा कि, ‘वर्ल्ड कप में ऐसा प्रदर्शन करना आसान नहीं होता है. वो नई गेंद से गेंदबाजी करता है. लेकिन ऐसा जब नहीं होता है तो गेंदबाजों खुद पर शक करता है लेकिन शमी के पास अनुभव है. वो हर मौके का फायदा उठाना और देश को जीत दिलाना जानता है.’ बता दें कि टीम इंडिया को अभी टूर्नामेंट के लीग मैच में इंग्लैंड के अलावा साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और नीदरलैंड से मैच खेलना है. वहीं इंग्लैंड की टीम अभी पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है. ऐसे में अगले मैच में इंग्लैंड की टीम पटरी पर लौटना चाहेगी.
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…