अग्नि प्राइम मिसाइल
Agni-Prime Missile: भारत ने नयी पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि प्राइम’ का गुरुवार को ओडिशा तट के एक द्वीप से सफल परीक्षण किया. इसे अग्नि-पी नाम से भी जाना जाता है. अग्नि सीरीज की नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल से सेना की ताकत और भी बढ़ेगी.
अधिकारियों ने बताया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तट से ‘अग्नि प्राइम’ का सफल परीक्षण किया और इस दौरान, यह मिसाइल सभी मानकों पर खरी उतरी. अधिकारियों के मुताबिक, विकास चरण में ‘अग्नि प्राइम’ के तीन सफल परीक्षण के बाद यह मिसाइल को सशस्त्र बलों में शामिल किए जाने से पूर्व इसका पहला रात्रि परीक्षण था, जिसने इसकी सटीकता और विश्वसनीयता पर मुहर लगाई. वहीं इस मिसाइल के परीक्षण के पहले पूरे इलाके को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया था.
उन्होंने बताया कि अलग-अलग जगहों पर क्षैतिज दूरी नापने वाले उपकरण, जैसे कि राडार, टेलीमेट्री और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम सहित दो जहाज तैनात किए गए थे, ताकि मिसाइल के पूरे सफर के आंकड़े एकत्रित किए जा सकें.
डीआरडीओ और रणनीतिक बल कमान के शीर्ष अधिकारी ‘अग्नि प्राइम’ के सफल परीक्षण के गवाह बने, जिसने इन मिसाइल को सशस्त्र बलों में शामिल करने का मार्ग प्रशस्त किया. ‘अग्नि प्राइम’ के सफल परीक्षण के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ और सशस्त्र बलों को बधाई दी.
इस मिसाइल की रेंज एक से दो हजार किलोमीटर तक है और इस पर मल्टीपल इंडेपेंडटली टारगेटेबल रीएंट्री व्हीकल (MIRV) वॉरहेड भी लगा सकते हैं. यानी एक ही मिसाइल से कई टारगेट पर निशाना साधा जा सकता है. खास बात यह है कि ये मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है. यह दो स्टेज के रॉकेट मोटर पर चलने वाली मिसाइल है. अग्नि प्राइम का वजन इसके पिछले वर्जन की तुलना में कम है और इसकी लंबाई 34.5 फीट है.
-भारत एक्सप्रेस
WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…
UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…
Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…
CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…
Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…
उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…