देश

“ये कैसी मोहब्बत, जो सिखों का नरसंहार करे”, राहुल गांधी के ‘नफरत के बाजार..’ वाले बयान पर स्मृति ईरानी ने कसा तंज

Smriti Irani On Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले दिनों अमेरिका दौरे पर गए थे. वहां उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया था. राहुल ने कहा था कि ‘हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ खोलने आए हैं. राहुल के इस बयान के बाद से भाजपा नेता उनपर हमलावर हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तो यहां तक कह दिया था कि कांग्रेस ने नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल खोल दिया है. इसी कड़ी में अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है.

ये कैसी मोहब्बत जो चारा लूटने वालों का साथ दे-स्मृति ईरानी

उन्होंने कहा कि राहुल का ये कैसा इश्क है, जो देश से नहीं अपनी राजनीतिक सियासत से है. ये कैसी मोहब्बत है, जो सिखों का नरसंहार करे. ये कैसी मोहब्बत है, जो कोयला लूटे और चारा लूटने वालों का साथ दे. ये कैसी मोहब्बत है जो पवित्र सेंगोल का अपमान करे, ये कैसी मोहब्बत है कि देश की राजधानी में भारत तेरे टूकड़े होंगे बोलते हों.

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर इससे पहले भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि मैं राहुल गांधी से सवाल पूछना चाहती हूं, आपने विदेश में जाकर कहा था कि देश में उनको किसी विश्वविद्यालय में बोलने का अधिकार नहीं है, अगर ऐसा है तो 2016 में दिल्ली के एक विश्वविद्यालय में भारत तेरे टूकड़े होंगे का नारा लगने के समय वह वहां क्यों गये थे. उन्होंने वहां जाकर किसका समर्थन किया था। और वह क्या था?

ये भी पढ़ें: नहीं छिनेगा AAP सांसद राघव चड्ढा का सरकारी बंगला, पटियाला हाउस कोर्ट ने राज्यसभा सचिवालय के आदेश पर लगाई रोक

राहुल गांधी को भारत का गौरव पचता नहीं- जेपी नड्डा

बता दें कि स्मृति ईरानी से पहले जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आप मोहब्बत की दुकान नहीं चला रहे, आप नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल खोलकर बैठे हैं. उन्होंने आगे कहा कि जब-जब भारत के नेतृत्व का लोहा लोग मानते हैं. तब-तब राहुल गांधी को समस्या हो जाती है.

जेपी नड्डा ने कहा, “जब-जब भारत नए कीर्तिमान स्थापित करता है, तब-तब कांग्रेस के ‘युवराज’ राहुल गांधी को भारत का गौरव पचता नहीं है. एक ओर सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न खड़ा करते हैं, हिंदू-मुस्लिम को बांटने की बात करते हैं और दूसरी ओर कहते हैं कि हम मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं”.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

11 minutes ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

23 minutes ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

25 minutes ago

रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी किल्लत, आज ही बना लें इमरजेंसी फंड; जानें कितनी होनी चाहिए बचत

Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…

43 minutes ago

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

1 hour ago

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम ने शिविंदर सिंह भुट्टर को HR का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया, इनके बारे में जानिए

SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…

1 hour ago