एयर होस्टेस अर्चना धीमान (फाइल फोटो)
Bangalore: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. महानगर के एक इमारत से गिरकर एक एयर होस्टेस की मौत हो गई है. शनिवार को घटी इस घटना के बाद पुलिस ने वहां पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी है. बताया जा रहा है कि चौथी मंजिल से गिरने के कारण एयर होस्टेस की मौत हुई है.
चौथी मंजिल से गिरकर हुई इस मौत के मामले में पुलिस ने एयर होस्टेस के ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक एयर होस्टेस की पहचान अर्चना धीमान के रूप में की गई है, जिसकी उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है.
दुबई से आई थी बेंगलुरू
पुलिस द्वारा इस मामले की शुरुआती जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि अर्चना अभी कुछ दिन पहले ही दुबई से बेंगलुरू आई थी. यहां वह एक फ्लैट में आदेश नाम के युवक के साथ बेंगलुरू के कोरोमनगाला इलाके में रह रही थी. मिली जानकारी के अनुसार दोनों की मुलाकात डेटिंग ऐप पर हुई थी. इस दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा. लेकिन जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि विगत कुछ दिनों से अर्चना और उसके इंजीनियर ब्वॉयफ्रेंड के बीच कुछ खटास आ गई थी.
रात में साथ में बैठकर पी थी शराब
पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि दोनों रिश्ते कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहे थे. वहीं घटना से पहले दोनों ने रात में बैठकर एक साथ शराब भी पी थी. पुलिस को दिए अपने बयान में अर्चना के ब्वॉयफ्रेंड आदेश ने कहा कि शराब पीने के बाद ही अर्चना का पैर स्लिप हो गया और वो अपने फ्लैट के बॉलकनी से नीचे गिर गई. इसके बाद अर्चना को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया. जहां उसके मृत होने की पुष्टि हुई.
पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा
पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है. एयर होस्टेस अर्चना की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Supreme Court on Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…
सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…
उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…
UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…