Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

एयर होस्टेस की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, साथ रहने वाला बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, डेटिंग ऐप से हुआ था प्यार

Bangalore: पुलिस द्वारा इस मामले की शुरुआती जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि अर्चना अभी कुछ दिन पहले ही दुबई से बेंगलुरू आई थी.

Air Hostess Archana Dhiman (File Photo)

एयर होस्टेस अर्चना धीमान (फाइल फोटो)

Bangalore: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. महानगर के एक इमारत से गिरकर एक एयर होस्टेस की मौत हो गई है. शनिवार को घटी इस घटना के बाद पुलिस ने वहां पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी है. बताया जा रहा है कि चौथी मंजिल से गिरने के कारण एयर होस्टेस की मौत हुई है.

पुलिस ने किया एयर होस्टेस के ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार

चौथी मंजिल से गिरकर हुई इस मौत के मामले में पुलिस ने एयर होस्टेस के ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक एयर होस्टेस की पहचान अर्चना धीमान के रूप में की गई है, जिसकी उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है.

दुबई से आई थी बेंगलुरू

पुलिस द्वारा इस मामले की शुरुआती जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि अर्चना अभी कुछ दिन पहले ही दुबई से बेंगलुरू आई थी. यहां वह एक फ्लैट में आदेश नाम के युवक के साथ बेंगलुरू के कोरोमनगाला इलाके में रह रही थी. मिली जानकारी के अनुसार दोनों की मुलाकात डेटिंग ऐप पर हुई थी. इस दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा. लेकिन जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि विगत कुछ दिनों से अर्चना और उसके इंजीनियर ब्वॉयफ्रेंड के बीच कुछ खटास आ गई थी.

रात में साथ में बैठकर पी थी शराब

पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि दोनों रिश्ते कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहे थे. वहीं घटना से पहले दोनों ने रात में बैठकर एक साथ शराब भी पी थी. पुलिस को दिए अपने बयान में अर्चना के ब्वॉयफ्रेंड आदेश ने कहा कि शराब पीने के बाद ही अर्चना का पैर स्लिप हो गया और वो अपने फ्लैट के बॉलकनी से नीचे गिर गई. इसके बाद अर्चना को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया. जहां उसके मृत होने की पुष्टि हुई.

इसे भी पढ़ें: Satish Kaushik Death: “15 करोड़ के लिए मेरे पति ने की सतीश कौशिक की हत्या”- आरोप लगाने वाली गुटखा किंग की पत्नी को दिल्ली पुलिस ने भेजा समन

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा

पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है. एयर होस्टेस अर्चना की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital