Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मणिपुर में अजय भल्ला की एंट्री, बिहार-केरल के राज्यपालों की अदला-बदली, ओडिशा में नई जिम्मेदारी

राष्ट्रपति द्वारा मंगलवार शाम को मणिपुर, मिजोरम, केरल, बिहार और ओडिशा सहित पांच राज्यों के नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई.

Governor

राष्ट्रपति द्वारा मंगलवार शाम को मणिपुर, मिजोरम, केरल, बिहार और ओडिशा सहित पांच राज्यों के नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई. मणिपुर में लंबे समय से जारी मेइती और कुकी समुदायों के बीच हिंसक तनाव के बीच अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. भल्ला पूर्व गृह सचिव रह चुके हैं और उनकी नियुक्ति को मणिपुर में शांति बहाल करने के प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है.

मिजोरम के राज्यपाल बने जनरल वी.के. सिंह

पूर्व सेना प्रमुख और नरेंद्र मोदी सरकार के पूर्व मंत्री जनरल वी.के. सिंह को मिजोरम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. जनरल सिंह की इस नियुक्ति से मिजोरम में प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है.

केरल और बिहार के राज्यपालों का अदला-बदली

राष्ट्रपति ने केरल और बिहार के राज्यपालों के बीच अदला-बदली की घोषणा की. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद अब बिहार के राज्यपाल का पद संभालेंगे, जबकि बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का नया राज्यपाल बनाया गया है.

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने दिया इस्तीफा

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है. उनकी जगह मिजोरम के वर्तमान राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंबमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

नए राज्यपालों की नियुक्ति का महत्व

इन नई नियुक्तियों को संबंधित राज्यों में प्रशासनिक और राजनीतिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. खासतौर पर मणिपुर और मिजोरम जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में इन नियुक्तियों से सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital