देश

राहुल गांधी को मिलीं धमकियों पर भड़के अजय माकन, बोले- हम डरने वाले नहीं हैं, देश हित में उठाते रहेंगे आवाज

राहुल गांधी को मिली धमकियों पर अजय माकन ने कहा कि भारतीय राजनीति इस स्तर तक गिर सकती है, यह अकल्पनीय है. भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इस तरह के बयानों की न तो निंदा की और न ही कोई कार्रवाई की. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बीजेपी नेताओं की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता अजय माकन की ओर से प्रतिक्रिया आई है.

“राहुल गांधी का परिवार देश के लिए कुर्बान हुआ”

अजय माकन ने कहा कि पूरा देश जानता है, इंदिरा गांधी ने अपनी छाती पर 34 गोलियां खाईं और शहीद हुईं. राजीव गांधी ने शांति वार्ता शुरू की थी, जिसके कारण उनका शरीर बम विस्फोट में चिथड़े-चिथड़े हो गया.अजय माकन बोले, “राहुल गांधी का परिवार देश के लिए कुर्बान हुआ है, लेकिन आज उन्हें धमकियां दी जा रही हैं कि वे सावधान रहें, नहीं तो उनका भी वही हश्र होगा.”

कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR

कांग्रेस ने चार लोगों के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई है, जिनमें एक केंद्रीय मंत्री, दिल्ली के पूर्व भाजपा विधायक, महाराष्ट्र के शिवसेना विधायक और उत्तर प्रदेश के एक मंत्री शामिल हैं.’गरीब और मजदूरों के हक की आवाज हैं राहुल, इसलिए…’माकन ने कहा कि भारतीय राजनीति इस स्तर तक गिर सकती है, यह अकल्पनीय है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इस तरह के बयानों की न तो निंदा की और न ही कोई कार्रवाई की. इसके उलट, भाजपा के सहयोगी दल के एक नेता ने कहा कि राहुल गांधी की जुबान काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम मिलेगा. माकन ने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी की आवाज को इसलिए दबाया जा रहा है क्योंकि वे देश हित, गरीबों और मजदूरों की बात करते हैं?

बीजेपी धमकियों से नहीं डरेंगे-माकन

कांग्रेस नेता ने कहा, कांग्रेस और राहुल गांधी भाजपा की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं. राहुल गांधी पिछड़ों, दलितों और गरीबों के हक के लिए हमेशा खड़े रहेंगे और उनकी आवाज बुलंद करते रहेंगे.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करना BJP विधायक को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

भारत सरकार के मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी को आतंकवादी कहा, सिर्फ इसलिए कि उनके विचार उन्हें पसंद नहीं आए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है ताकि इन नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके, क्योंकि यह सीधे-सीधे जान से मारने की धमकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

चाणक्य मॉडल: कैसे अमित शाह ने लिखी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पटकथा?

जानिए कैसे अमित शाह ने चाणक्य के सिद्धांतों, बूथ स्तर के संगठन और सटीक रणनीति…

5 minutes ago

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

26 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

36 minutes ago

पूर्वांचल की आवाज बनीं अनुप्रिया पटेल, महिला नेतृत्व के नए दौर की सबसे चर्चित चेहरा

पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…

38 minutes ago

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

48 minutes ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

56 minutes ago