देश

“मुझे जो भी गाली देना है दीजिए, लेकिन…”, अखिलेश के ‘चिरकुट नेता’ वाले बयान पर अजय राय ने दिया जवाब

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर बात नहीं बनने के बाद विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ के सहयोगी दल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच तनाव बढ़ गया है. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने गुरुवार को कांग्रेस पर उनकी पार्टी को “धोखा” देने का आरोप लगाया. इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय को ‘चिरकुट नेता’ तक कह डाला. अब सपा प्रमुख के बयान पर अजय राय ने पलटवार किया है.

अजय राय ने क्या कहा?

अखिलेश के चिरकुट वाले बयान को लेकर अजय राय ने कहा कि मैं कांग्रेस का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं. अखिलेश जो शब्द चाहें, जो गाली चाहें, मेरे लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन मेरा बस ये अनुरोध है कि मध्य प्रदेश में अगर बीजेपी को हराना चाहते हैं तो अखिलेश को कांग्रेस का साथ देना चाहिए. ठीक वैसे ही जैसे हमने घोसी में उनका समर्थन किया था.  राय ने आगे कहा कि एमपी में एसपी का कोई आधार नहीं है.

यह भी पढ़ें: दर्शन हीरानंदानी के विस्फोटक कबूलनामे, महुआ मोइत्रा का जवाब… कहां जा पहुंचा ‘कैश फॉर क्वेरी’ विवाद?

अखिलेश ने कांग्रेस पर साधा निशाना

बता दें कि गुरुवार को अखिलेश ने कांग्रेस पर निशाना साधा और राय को आड़े हाथों लिया. अखिलेश ने कहा, “आप किस नेता की बात कर रहे हैं? प्रदेश अध्यक्ष (अजय राय) की कोई ‘हैसियत’ नहीं है. वह पटना या मुंबई में (INDIA) की बैठक में नहीं थे. वह INDIA गठबंधन के बारे में क्या जानते हैं?” उन्होंने कहा, ”कांग्रेस को अपने ‘चिरकुट’ नेताओं से हमारी पार्टी के बारे में बयान नहीं दिलवाना चाहिए.’

बताते चलें कि मध्य प्रदेश में सपा और कांग्रेस गठबंधन में बात नहीं बनी. अखिलेश ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से एमपी के लिए हमारी बात हुई थी. हमने विस्तार से बताया था कि मध्य प्रदेश के किन किन सीटों पर हमारी पकड़ है. हमने ये भी बताया था कि कब-कब और कहां-कहां हमारे उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की या 2 नंबर पर रहे.  लेकिन, कांग्रेस के नेताओं ने हमारे नेताओं को रातभर बैठाकर रखा और एक भी सीट नहीं दिया. मध्य प्रदेश में कांग्रेस जैसा हमारे साथ करेगी हम यूपी में वैसा ही करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

4 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

4 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

4 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

5 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

5 hours ago