खेल

PAK vs AUS, World Cup 2023: कंगारूओं के सामने आज पाकिस्तान, बाबर को ढूंढना होगा कई सवालों का जवाब, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

PAK vs AUS, World Cup 2023: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) का अहम मुकाबला खेला जाना है. एक तरफ, पाकिस्तान की टीम भारत के हाथों मिली करारी हार से उबरना चाहेगी. दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका के खिलाफ अपनी एकमात्र जीत के बाद इस लय को बरकरार रखना चाहेगी.

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान दोनों को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. वहीं जब दोनों टीमें बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में उतरेंगी तो जीत से कम कुछ नहीं चाहेंगी, क्योंकि हारने वाली टीम के लिए आगे की मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम उस स्थिति से गुजर रही है जिसके लिए वह जानी नहीं जाती है. पांच बार की चैंपियन इस टीम को भारत और साउथ अफ्रीका के हाथों मिली हार ने ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया है कि एक और हार उनकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को कमजोर कर सकती हैं.

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रहे हैं फ्लॉप

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इस वर्ल्ड कप में अभी तक लय में नहीं दिखे हैं. जोश इंग्लिस ने एक अर्धशतक जड़ा है और इसके अलावा तीन मैचों में स्टीव स्मिथ 65, डेविड वॉर्नर 65 और मिचेल मार्श 59 रन ही बना सके हैं. वहीं स्टार्क, एडम जांपा और हेजलवुड गेंदबाजी में कुछ प्रभाव दिखा पाए हैं. लेकिन कप्तान पैट कमिंस अभी तक इस टीम के लिए कमजोर कड़ी साबित हुए हैं.

पाकिस्तान की मुश्किलें भी कम नहीं

पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में दमदार शुरूआत की थी और नीदरलैंड के बाद श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी. लेकिन भारत के हाथों मिली करारी हार ने इस टीम के मनोबल को तोड़ दिया है. पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों ने भी बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. जिस तरह से भारत के खिलाफ मुकाबले में बल्लेबाजी धराशायी हुई, उसके बाद पाक के मध्यक्रम पर भी सवाल उठने लगे हैं. गेंदबाजी में दमदार नजर आने वाली पाक टीम अचानक बेहद साधारण नजर आने लगी है. ऐसे में बाबर कंगारूओं के खिलाफ जीत दर्ज कर एक बार फिर टीम के वर्ल्ड कप में अभियान को पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे.

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: विराट कोहली ने छक्का मारकर इंडिया को जिताया, वन डे मैच में 48वीं सेंचुरी, सबसे तेज 26 हजार इंटरनेशनल रन पूरे किए

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11: मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा.

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, उसामा मीर/मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हसन अली, हारिस रऊफ.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

2 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

2 hours ago

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

3 hours ago