देश

UP Politics: “I.N.D.I.A. में अजय राय से भी बड़े नेता बैठते हैं…”, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर भड़के अखिलेश यादव

UP Politics: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियां करने लगी हैं. यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर जीत तय करने के लिए प्लान भी तैयार किए जा रहे हैं. इसी क्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जिलों का दौरा करते हुए कांग्रेस के सभी 80 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की बात कही थी. इस बात को लेकर अब इंडिया गठबंधन में रार छिड़ी हुई है. दरअसल, गठबंधन इंडिया के सहयोगी सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अजय राय पर निशाना साधा है. उन्होंने अजय राय को नसीहत तक दे डाली है औऱ ये तक कह दिया है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए.

बता दें कि सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव इसौली के अझुई गांव पहुंचे थे और इसौली के पूर्व विधायक अबरार अहमद की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए लोकसभा चुनाव को लेकर पूछे गए कुछ सवालों के जवाब भी दिए. जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कह रहे हैं कि हम उत्तर प्रदेश में 80 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, तोअखिलेश यादव ने कहा कि उनके बारे में सवाल पूछकर आप झगड़ा करवना चाहते हो. आगे उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि, I.N.D.I.A. में जब उनके बड़े नेता बैठते हैं, उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठते हैं, तो उसके बाद मैं समझता हूं ये बातें नहीं आनी चाहिए. इसी के साथ नसीहत देते हुए कहा कि, प्रदेश अध्यक्ष को ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए. उन्हें ऐसे सवालों के जवाब देने से बचना चाहिए. वहीं अखिलेश यादव ने अमेठी के संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस सस्पेंड होने के सवाल पर कहा, डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की जान गई है, उसके लिए कानून है लेकिन अस्पताल बंद करना कहां का न्याय है.

ये भी पढ़ें– Delhi: ज्वेलरी के शोरूम की दीवार तोड़कर उड़ाए 25 करोड़, CCTV आया सामने, जांच में जुटी पुलिस

बसपा से बनाई जाएगी दूरी

अखिलेश ने बसपा को साथ लाने के सवाल पर कहा,”जो बीजेपी के साथ हैं, उन्हें नहीं लाया जाएगा. उनसे दूरी बनाई जाएगी.” सुल्तानपुर में डॉक्टर की हुई हत्या में भाजपा नेता का नाम सामने आने के सवाल पर अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां बड़े अपराध होते हैं, वहां किसी न किसी भाजपाई का हाथ जरूर होता है. बुलडोजर को लेकर चुटकी लेते हुे अखिलेश ने कहा कि बुलडोजर की स्टीयरिंग भाजपा वालों के हाथ में है, लेकिन जब बीजेपी के लोग फंसने लगते हैं तो उसकी चाबी ही खो जाती है और उसे चलाने वाले नहीं मिलते.

–

Archana Sharma

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

5 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

28 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

39 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

47 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

57 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

59 minutes ago