Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi: ज्वेलरी के शोरूम की दीवार तोड़कर उड़ाए 25 करोड़, CCTV आया सामने, जांच में जुटी पुलिस

Delhi Jewelery Showroom: दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जंगपुरा के भोगल इलाके में एक ज्वेलरी के शोरूम से 25 करोड़ रुपये की चोरी की गई है. इस बड़ी चोरी के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

दिल्ली में 25 करोड़ की चोरी (फोटो ट्विटर)

Delhi: राजधानी दिल्ली के जंगपुरा में करोड़ो की चोरी का मामला सामने आया है. चोरों ने भोगल इलाके में स्थित उमराव ज्वेलर्स ने डाका डाल करोड़ों की चोरी को अंजाम दे दिया. ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने रात के समय दीवार तोड़ी और फिर बड़े आराम से अपने हाथ साफ कर दिए. शोरूम में घुसने के लिए चोरों ने पहले दीवार में छेद किया उसके बाद मेन लॉकर तक पहुंच गए और करीब 25 करोड़ रुपये की चोरी की.

घटना की जानकारी मिलने पर निजामुद्दीन थाना पुलिस वहां मौके पर पहुंची और शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने लगी. सीसीटीव फुटेज के आधार पर पुलिस ने आगे मामले की जांच शुरू कर दी है.

ज्वेलरी के शोरूम से 25 करोड़ रुपये की चोरी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जंगपुरा के भोगल इलाके में एक ज्वेलरी के शोरूम से 25 करोड़ रुपये की चोरी की गई है. इस बड़ी चोरी के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जोकि अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ज्वेलरी शोरूम के स्ट्रॉन्ग रूम के पास दीवार में बड़ा छेद दिखाई दिया. यह देखकर हर कोई हैरान रह गया. छेद इतना बड़ा था कि सभी चोर वहीं से शोरूम में दाखिल हो गए. उसके बाद बड़े आराम से करोड़ों रुपये की इस वारदात को अंजाम दिया.

यह भी पढ़ें- कहीं छूट न जाए मौका! बिजनेस शुरू करने के लिए इस राज्य में सरकार देगी 10 लाख रुपये

सोमवार को दुकान रहती है बंद

वहीं करोड़ों रुपये की चोरी के बाद शोरूम के मालिक का बयान आया है. उन्होंने कहा कि इस चोरी की वारदात में करीब 20 से 25 करोड़ रुपये पर हाथ साफ किया गया है. उन्होंने बताया कि हमेशा की तरह वह रविवार को दुकान बंद करके गए थे. सोमवार को दुकान बंद रहती है. आज सुबह जब आकर देखा तो सोने चांदी का सामान गायब था. इस घटना को अंजाम देने वाले चोर छत को तोड़कर शोरूम के अंदर दाखिल हुए.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital