फोटो-सोशल मीडिया
UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक लड़की ने ट्रेन में एक युवक को खुद के पाकिस्तानी होने की बात बताई है. उसने कहा है कि वह कराची की रहने वाली है और भारत अपने दोस्त से मिलने के लिए आई है, लेकिन उसके सारे डॉक्यूमेंट खो गए हैं. इसके बाद युवक ने लड़की को मुरादाबाद जीआरपी थाने पहुंचा दिया है.
सूत्रों के मुताबिक, बीते सोमवार को काठगोदाम एक्सप्रेस में मुरादाबाद के निखिल शर्मा को एक नाबालिग लड़की मिली और उसने अपनी उम्र 17 साल बताते हुए जानकारी दी कि वह पाकिस्तान के कराची की रहने वाली है और भारत में रहने वाले अपने दोस्त से मिलने के लिए यहां आई है लेकिन रास्ते में कहीं उसके सारे डॉक्यूमेंट खो गए हैं. लड़की ने इस सम्बंध में निखिल से मदद मांगी तो निखिल ने उसे मुराबाद लाकर जीआरपी को सौंप दिया तो दूसरी ओर पाकिस्तान से लड़की का रिश्ता होने के कारण सुऱक्षा बल तुरंत एक्टिव हो गए और इस पूरे मामले की सूचना सम्बंधित जांच एजेंसी को दी गई है.
इस मामले में जब लड़की से पूछताछ शुरू हुई तो खुलासा हुआ कि वह पाकिस्तान नहीं बल्कि मेरठ की रहने वाली है और मानसिक रूप से कमजोर है और उसका नाम बुशरा है. लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट मेरठ के एक थाने में दर्ज करवाई गई थी. जांच-पड़ताल पूरी होने के बाद लड़की के घरवालों से सम्पर्क साधा गया और फिर उसे उनको सौंप दिया गया. इस पूरी घटना को लेकर जीआरपी सीओ देवी दयान ने मीडिया को जानकारी दी कि लड़की मानसिक रूप से कमजोर है और वह मेरठ की रहने वाली है. उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मेरठ कोतवाली में दर्ज है. वह तीन दिन पहले ही घर से निकली थी. फिलहाल पूछताछ में लड़की ने जो जानकारी दी, उसके आधार पर छानबीन की गई तो पूरा मामला सामने आ गया. सीओ ने बताया कि, लड़की के भाई और पिता लेने के लिए आए थे. लड़की ने उनको पहचान भी लिया था और इसी के बाद लड़की को उनको सौंप दिया गया है.
Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…
Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…
Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…
ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…