देश

अंबानी परिवार ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि, Nita Ambani बोलीं- देश के महान बेटे थे Ratan Tata

रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर दिवाली डिनर का आयोजन किया गया. जिसमें अंबानी परिवार के साथ ही हजारों की संख्या में कर्मचारी शामिल हुए. इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) और उनके परिवार के सदस्यों ने रतन टाटा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रतन नवल टाटा देश की एक महान शख्सियत के साथ ही देश के बेटे थे. उनके जाने से देश और उद्योग जगत को बड़ी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है.

देश के साथ खड़े रहे रतन टाटा- Nita Ambani

नीता अंबानी (Nita Ambani) ने आगे कहा, रतन टाटा कारोबार को लेकर बहुत ही अच्छा विजन और शानदार सोच रखते थे, इसके साथ ही रतन टाटा अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा गरीब, असहाय और जरूरतमंदों के लिए खर्च करते थे. देश को जब भी जरूरत पड़ी तो रतन टाटा हमेशा भारत के साथ खड़े हुए दिखाई दिए. कर्मचारियों से लेकर समाज की भलाई के लिए उन्होंने तमाम फैसले लिए. उनके जाने से हम सब बहुत दुखी हैं.

यह भी पढ़ें- टीवी चैनलों पर भड़के मुख्य चुनाव आयुक्त? राजीव कुमार बोले- काउंटिंग शुरू होने से पहले ही TV पर दिखाए जा रहे थे रुझान

अपने संबोधन के दौरान नीता अंबानी ने कुछ पुरानी यादों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, रतन टाटा न सिर्फ मेरे ससुर धीरूभाई अंबानी के सबसे अच्छे दोस्त थे, बल्कि उन्होंने मुकेश अंबानी और मेरे परिवार के साथ भी हमेशा दोस्ती वाला रिश्ता कायम रखा. मेरे बेटे आकाश अंबानी ने उनके मार्गदर्शन में बहुत कुछ सीखा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 minutes ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

12 minutes ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

18 minutes ago

Ayodhya Leopard Fear: अयोध्या के इस इलाके में तेंदुए ने दहशत फैलाई, पिंजरे का चारा छोड़ बछड़े को बनाया शिकार

LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…

26 minutes ago

बिहार में बाढ़ का खतरा! गंडक समेत कई नदियां उफान पर, सीएम सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण

बिहार में गंडक समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने…

37 minutes ago