Rakul Preet Singh Pehli Rasoi
Rakul Preet Singh Pehli Rasoi: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकीभग नानी शादी के बंधन में बंध चुके हैं. रकुल प्रीत सिंह और जैकीभग की 21 फरवरी को गोवा में शादी हुई, जिसके बाद दोनों की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. दोनों की ये रॉयल वेडिंग चर्चा में बनी हुई है. जी हां अब इसी बीच नई नवेली दुल्हन रकुल ने अपने ससुराल जाकर पहली रसोई में क्या बनाया इसकी झलक फैंस के साथ शेयर की है.
रकुल प्रीत सिंह ने ससुराल जाकर अपनी पहली रसोई में क्या बनाया है, इसकी झलक सामने आ गई है. एक्ट्रेस ने पहली रसोई के लिए खास मीठा बनाया. रकुल ने अपने ससुराल वालों के लिए सूजी का हलवा बनाया है. एक्ट्रेस ने जो फोटो शेयर की है, उसमें एक कटोरी में हलवा रखा हुआ है. साथ ही उन्होंने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- Chauka Chardhana.
रकुल और जैकी ने दो बार शादी की. उनकी शादी की रस्में आनंद कारज और सिंधी तरीके से हुईं. शादी गोवा में सुबह और शाम को हुई. दोनों ने तरुण तहिलयानी का वेडिंग आउटफिट पहना. इस वेडिंग फंक्शन में शाहिद कपूर, शिल्पा शेट्टी, भूमि पेडनेकर, वरुण धवन, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर सहित अन्य सेलेब्स पहुंचे.
यह भी पढ़ें : लोगों को पसंद आई यामी गौतम की फिल्म ‘Article 370’, दूसरे दिन कमाई में आया जबरदस्त उछाल, इतना रहा कलेक्शन
रकुल और जैकी ने पहले विदेश में शादी की प्लानिंग की थी लेकिन उन्होंने वेन्यू चेंज किया और गोवा में सबकुछ हुआ. 2021 में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कपल ने पहली बार रिलेशनशिप को पब्लिक किया.
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…