देश

3 दिन के बिहार दौरे पर अमित शाह, किशनगंज से अररिया तक..; देखिए पूरा शेड्यूल

Amit Shah Bihar Visit Schedule: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 25 फरवरी से बिहार के सीमांचल क्षेत्र के तीन दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे. इस यात्रा का मुख्य केंद्र भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा, घुसपैठ पर लगाम और सीमावर्ती गांवों का विकास है. अमित शाह इस दौरान सुरक्षा बलों, खुफिया एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मैराथन बैठकें करेंगे.

सुरक्षा और ‘चिकन नेक कॉरिडोर’ पर फोकस

गृह मंत्री के इस दौरे का सबसे अहम हिस्सा ‘चिकन नेक कॉरिडोर’ की सुरक्षा समीक्षा है. यह संकरा गलियारा भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को शेष भारत से जोड़ता है. शाह इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घुसपैठ के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा करेंगे, जिसमें कोई बड़ा सुरक्षा फैसला लिया जा सकता है.

वाइब्रेंट विलेज और बुनियादी ढांचा

अमित शाह नेपाल सीमा से सटे चयनित ‘वाइब्रेंट विलेज’ गांवों का दौरा करेंगे. केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और पलायन रोकना है. वह इन गांवों में चल रहे विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे.

अमित शाह का पूरा कार्यक्रम (25-27 फरवरी 2026)

25 फरवरी: पूर्णिया और किशनगंज

  • शाम 04:00 बजे: पूर्णिया आगमन और वहां से तुरंत हेलीकॉप्टर द्वारा किशनगंज के लिए प्रस्थान
  • शाम 05:00 – 07:00 बजे: किशनगंज समाहरणालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक
  • रात्रि विश्राम: किशनगंज

26 फरवरी: अररिया और सीमा सुरक्षा समीक्षा

  • सुबह: किशनगंज से अररिया के लिए प्रस्थान
  • सुबह 11:00 बजे: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित SSB की 52वीं बटालियन के ‘लेट्टी कैंप’ में आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी
  • दोपहर: अररिया समाहरणालय में सीमावर्ती जिलों के SP और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर बैठक
  • शाम: ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2’ के तहत स्थानीय ग्रामीणों और विकास कार्यों से जुड़ा कार्यक्रम
  • रात्रि विश्राम: पूर्णिया

27 फरवरी: उच्चस्तरीय बैठक और वापसी

  • सुबह: पूर्णिया में सीमावर्ती जिलों के सुरक्षा मामलों पर आईबी, एसएसबी और जिला अधिकारियों के साथ अंतिम उच्चस्तरीय बैठक
  • दोपहर: कटिहार रेलवे जंक्शन के पास SSB के नवनिर्मित ट्रांजिट कैंप का औपचारिक लोकार्पण (संभावित)
  • शाम: समीक्षा बैठक और कार्यक्रमों के समापन के बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान

ये भी पढ़ें: इजरायल रवाना हुए पीएम मोदी, जानिए 2 दिन के दौरे का पूरा शेड्यूल

अमित शाह के दौरे की रणनीतिक अहमियत

यह दौरा सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ, गृह मंत्री का यह दौरा स्थानीय प्रशासन को घुसपैठ और तस्करी जैसे मुद्दों पर सख्त निर्देश देने के लिए भी जाना जाएगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

5 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

5 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

5 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

6 hours ago