Amit Shah Bihar Visit Schedule: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 25 फरवरी से बिहार के सीमांचल क्षेत्र के तीन दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे. इस यात्रा का मुख्य केंद्र भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा, घुसपैठ पर लगाम और सीमावर्ती गांवों का विकास है. अमित शाह इस दौरान सुरक्षा बलों, खुफिया एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मैराथन बैठकें करेंगे.
सुरक्षा और ‘चिकन नेक कॉरिडोर’ पर फोकस
गृह मंत्री के इस दौरे का सबसे अहम हिस्सा ‘चिकन नेक कॉरिडोर’ की सुरक्षा समीक्षा है. यह संकरा गलियारा भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को शेष भारत से जोड़ता है. शाह इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घुसपैठ के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा करेंगे, जिसमें कोई बड़ा सुरक्षा फैसला लिया जा सकता है.
वाइब्रेंट विलेज और बुनियादी ढांचा
अमित शाह नेपाल सीमा से सटे चयनित ‘वाइब्रेंट विलेज’ गांवों का दौरा करेंगे. केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और पलायन रोकना है. वह इन गांवों में चल रहे विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे.
अमित शाह का पूरा कार्यक्रम (25-27 फरवरी 2026)
25 फरवरी: पूर्णिया और किशनगंज
- शाम 04:00 बजे: पूर्णिया आगमन और वहां से तुरंत हेलीकॉप्टर द्वारा किशनगंज के लिए प्रस्थान
- शाम 05:00 – 07:00 बजे: किशनगंज समाहरणालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक
- रात्रि विश्राम: किशनगंज
26 फरवरी: अररिया और सीमा सुरक्षा समीक्षा
- सुबह: किशनगंज से अररिया के लिए प्रस्थान
- सुबह 11:00 बजे: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित SSB की 52वीं बटालियन के ‘लेट्टी कैंप’ में आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी
- दोपहर: अररिया समाहरणालय में सीमावर्ती जिलों के SP और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर बैठक
- शाम: ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2’ के तहत स्थानीय ग्रामीणों और विकास कार्यों से जुड़ा कार्यक्रम
- रात्रि विश्राम: पूर्णिया
27 फरवरी: उच्चस्तरीय बैठक और वापसी
- सुबह: पूर्णिया में सीमावर्ती जिलों के सुरक्षा मामलों पर आईबी, एसएसबी और जिला अधिकारियों के साथ अंतिम उच्चस्तरीय बैठक
- दोपहर: कटिहार रेलवे जंक्शन के पास SSB के नवनिर्मित ट्रांजिट कैंप का औपचारिक लोकार्पण (संभावित)
- शाम: समीक्षा बैठक और कार्यक्रमों के समापन के बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान
ये भी पढ़ें: इजरायल रवाना हुए पीएम मोदी, जानिए 2 दिन के दौरे का पूरा शेड्यूल
अमित शाह के दौरे की रणनीतिक अहमियत
यह दौरा सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ, गृह मंत्री का यह दौरा स्थानीय प्रशासन को घुसपैठ और तस्करी जैसे मुद्दों पर सख्त निर्देश देने के लिए भी जाना जाएगा.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




