Bharat Express DD Free Dish

इजरायल रवाना हुए पीएम मोदी, जानिए 2 दिन के दौरे का पूरा शेड्यूल

PM Modi Israel Schedule: पीएम मोदी 25 और 26 फरवरी को इजरायल के दौरे पर हैं. ‘आयरन डोम’ तकनीक, इजरायली संसद ‘नेसेट’ में भाषण और नेतन्याहू से मुलाकात का पूरा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम देखें.

PM Modi Israel Schedule

PM Modi Israel Schedule: पीएम मोदी 25 और 26 फरवरी 2026 को इजराइल की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर रहेंगे. इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर हो रही यह यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत होते रणनीतिक रिश्तों को नई ऊंचाई देगी. प्रधानमंत्री मोदी बुधवार सुबह 9 बजे पालम एयरफोर्स स्टेशन से तेल अवीव के लिए रवाना होंगे.

रक्षा से लेकर तकनीक तक पर मंथन

इस यात्रा के दौरान दोनों देश भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे. मुख्य रूप से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार (Innovation), कृषि, जल प्रबंधन और व्यापार पर चर्चा होगी. रक्षा क्षेत्र में सहयोग को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं, जिसमें इजराइल की प्रसिद्ध मिसाइल रक्षा प्रणाली ‘आयरन डोम’ (Iron Dome) की तकनीक को लेकर अहम वार्ता हो सकती है.

पहला दिन: बुधवार, 25 फरवरी

दौरे के पहले दिन पीएम मोदी का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है. वह इजराइली संसद को भी संबोधित करेंगे.

  • सुबह 09:00 बजे (IST) दिल्ली से तेल अवीव के लिए प्रस्थान.
  • दोपहर 12:45 बजे (इजराइल समय) बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
  • दोपहर 01:10 – 01:45 बजे पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ व्यक्तिगत वार्ता
  • शाम 04:30 – 06:00 बजे इजराइली संसद ‘नेसेट’ (Knesset) को संबोधन
  • शाम 06:25 – 06:55 बजे इजराइली तकनीक और नवाचारों की प्रदर्शनी का अवलोकन
  • रात 07:50 – 09:00 बजे प्रधानमंत्री नेतन्याहू द्वारा आयोजित प्राइवेट डिनर में शिरकत

दूसरा दिन: गुरुवार, 26 फरवरी

यात्रा के दूसरे दिन पीएम मोदी इजराइल के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर होंगे.

  • सुबह 08:45 – 09:30 बजे ‘याद वाशेम’ (होलोकॉस्ट मेमोरियल) का दौरा
  • सुबह 09:30 – 10:40 बजे इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग के साथ द्विपक्षीय बैठक
  • सुबह 11:10 – 11:50 बजे: पीएम नेतन्याहू के साथ डेलिगेशन लेवल की वार्ता.
  • दोपहर 11:55 – 12:25 बजे समझौतों का आदान-प्रदान और प्रेस वक्तव्य (होटल किंग डेविड)
  • दोपहर 12:30 – 12:40 बजे भारतीय-यहूदी समुदाय के प्रमुख सदस्यों के साथ मुलाकात
  • दोपहर 02:20 बजे दिल्ली के लिए वापसी उड़ान

ये भी पढ़ें: गर्मियों में लौंग अच्छा है! जानें कैसे शरीर को रखेगी ‘कूल’

दो लोकतंत्रों की साझा दृष्टि

यह यात्रा न केवल दोनों देशों के पुराने रिश्तों की पुष्टि करती है, बल्कि साझा वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए एक नया विजन भी प्रदान करेगी. दो लचीले लोकतंत्रों के बीच यह साझेदारी रक्षा, सुरक्षा और आर्थिक मोर्चे पर भारत की स्थिति को वैश्विक स्तर पर और मजबूत करेगी. इजराइल का समय भारतीय समय (IST) से 3 घंटे 30 मिनट पीछे है. भारतीय मीडिया सेंटर यरूशलेम के होटल डैन पैनोरमा में बनाया गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read