देश

‘पानी, खेती, पैसा और पावर’, क्या है पीएम मोदी के इजरायल दौरे का ‘A to Z’ प्लान? यहां समझिए पूरा एजेंडा

PM Modi Israel Visit A to Z Plan: पीएम मोदी 25 और 26 फरवरी 2026 को इजराइल की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पर हैं. 2017 के बाद यह उनकी दूसरी इजराइल यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच समय की कसौटी पर खरी उतरी रणनीतिक साझेदारी को नए आयाम देगी. इस दौरे की घोषणा प्रधानमंत्री के प्रस्थान से ठीक एक शाम पहले की गई, जो इसकी संवेदनशीलता और रणनीतिक महत्व को दर्शाता है.

रक्षा और सुरक्षा होंगे एग्रीमेंट

इस दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण डिफेंस और सिक्योरिटी क्षेत्र में होने वाली प्रगति है. दोनों देशों के बीच एक बड़े ‘अपग्रेडेड सुरक्षा समझौते’ पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. रक्षा गलियारों में चर्चा है कि भारत इजराइल की विश्व प्रसिद्ध मिसाइल रक्षा प्रणाली ‘आयरन डोम’ की तकनीक को लेकर अहम बातचीत कर सकता है. इजराइली राजदूत रुवहन अज़ार के अनुसार, बदलते वैश्विक खतरों से निपटने के लिए संवेदनशील प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करने के लिए रक्षा संबंधों को और गहरा किया जाएगा.

‘फ्री ट्रेड एग्रीमेंट’ की तैयारी

दोनों देशों की कोशिश इस साल के अंत तक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को अंतिम रूप देने की है. द्विपक्षीय निवेश संधि पर पहले ही चर्चा हो चुकी है, अब व्यापारिक बाधाओं को दूर करने और निवेश बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार (Innovation), कृषि और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर तलाशे जाएंगे.

क्षेत्रीय चुनौतियां और वैश्विक रुख

पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पश्चिम एशिया में तनाव है और इजराइल-अमेरिका संबंधों में कुछ गर्माहट देखी जा रही है. दोनों नेता तेहरान के खिलाफ अमेरिकी रुख और अन्य क्षेत्रीय वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे. दो मजबूत लोकतंत्रों के रूप में साझा चुनौतियों की समीक्षा करना और रणनीतिक साझेदारी को पुनर्गठित करना इस यात्रा का कोर एजेंडा है.

पीएम मोदी का पूरा शेड्यूल

बुधवार, 25 फरवरी: मुलाकातों का सिलसिला

  • तेल अवीव पहुचने के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अनौपचारिक मुलाकात
  • इजराइल की संसद ‘नेसेट’ में पीएम मोदी का विशेष भाषण
  • शाम को इनोवेशन और टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी का अवलोकन
  • पीएम नेतन्याहू द्वारा आयोजित निजी डिनर में शिरकत

ये भी पढ़ें: 3 दिन के बिहार दौरे पर अमित शाह, किशनगंज से अररिया तक..; देखिए पूरा शेड्यूल

गुरुवार, 26 फरवरी: द्विपक्षीय वार्ता और सम्मान

  • होलोकॉस्ट (यहूदियों के नरसंहार) की याद में बने विश्व स्मृति केंद्र का दौरा
  • राष्ट्रपति से मुलाकात इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग के साथ द्विपक्षीय बैठक.
  • दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की आधिकारिक चर्चा और समझौतों (MoUs) का आदान-प्रदान

दोस्ती की नई ऊंचाई

यह दौरा भारत और इजराइल की दोस्ती को महज खरीदार और विक्रेता के रिश्ते से ऊपर ले जाकर एक ‘सह-उत्पादन और रणनीतिक सहयोगी’ के रूप में स्थापित करेगा. ‘जन-जन के बीच आदान-प्रदान’ को बढ़ावा देना भी इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

11 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

16 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

35 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

57 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 hour ago