Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली के नेचर बाजार में लगी भीषण आग: सुबह-सुबह राख हो गईं 50 दुकानें, तबाही का मंजर देख कांप उठे कारोबारी

दिल्ली के अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह भीषण आग लगने से करीब 50 दुकानें जलकर राख हो गईं. दमकल की 10 गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, कारण अभी जांच के दायरे में है…

Nature Bazaar Delhi fire: राजधानी दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके से आज सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. यहां स्थित प्रसिद्ध ‘नेचर बाजार’ (Nature Bazaar) में रविवार सुबह भीषण आग लग गई. जब लोग छुट्टी के दिन की शुरुआत कर रहे थे, तभी इस बाजार की दुकानों से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि करीब 50 दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं. बाजार में मौजूद लाखों का सामान और कारोबारियों की मेहनत चंद मिनटों में राख के ढेर में तब्दील हो गई. हालांकि, गनीमत यह रही कि हादसा सुबह के वक्त हुआ जब बाजार में भीड़ नहीं थी, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया.

सुबह 7:30 बजे मची अफरा-तफरी

दमकल विभाग के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 7:37 बजे सूचना मिली कि अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार की दुकानों में आग लग गई है. चूंकि बाजार में हस्तशिल्प और लकड़ी का काफी सामान होता है, इसलिए आग बहुत तेजी से फैली. सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तत्परता दिखाई और एक के बाद एक 10 दमकल गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं.

फायर फाइटर्स ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 40 दुकानों का नामोनिशान मिट चुका था. दमकलकर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए आग को और ज्यादा फैलने से रोक लिया, वरना पास की अन्य दुकानें और रिहायशी इलाका भी इसकी चपेट में आ सकता था.

ये भी पढ़ें: ‘एक मौका भाजपा को दीजिए’; शाह ने याद दिलाया AAP के अधूरे वादे, 25 लाख नौकरी और MSP पर उठाया सवाल

आग की वजह अब भी सस्पेंस

हादसे के बाद बाजार पहुंचे दुकानदारों की आंखों में आंसू थे. उनकी दुकानों का स्ट्रक्चर और अंदर रखा कीमती सामान अब सिर्फ काले कोयले जैसा नजर आ रहा है. फिलहाल, इस भीषण आग के पीछे का असली कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. शुरुआती कयास शॉर्ट सर्किट के लगाए जा रहे हैं, लेकिन फायर विभाग और पुलिस की टीम बारीकी से जांच कर रही है कि कहीं इसमें कोई और लापरवाही तो नहीं थी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read