केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर में जल संरक्षण और ग्रामीण विकास की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम उठाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘जल शक्ति अभियान’ और ‘अमृत सरोवर’ विजन को धरातल पर उतारते हुए अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के कलोल और आसपास के इलाकों में तीन बड़ी जल परियोजनाओं की सौगात दी.
इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. गृह मंत्री ने साफ किया कि मोदी सरकार देश के हर गांव को आत्मनिर्भर और जल-सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
इस मेगा दौरे के दौरान अमित शाह ने वडसर गांव में सौर ऊर्जा (Solar Power) से संचालित होने वाली अनूठी ‘आनंदम जेठवा झील’ का भव्य उद्घाटन किया. यह अत्याधुनिक झील न केवल इलाके में ग्राउंड वॉटर लेवल को सुधारेगी, बल्कि स्थानीय पर्यटन का भी बड़ा केंद्र बनेगी.
इसके अलावा, गृह मंत्री ने खत्रज में तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया और सोनिपुर में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ वैदिक मंत्रोचार के बीच नए तालाब निर्माण के लिए भूमि पूजन किया. शाह ने कहा कि इन तालाबों के जीर्णोद्धार से स्थानीय जल सुरक्षा मजबूत होगी, जिसका सीधा फायदा कृषि उत्पादन और पर्यावरण को मिलेगा.
ये भी पढ़ें: कुर्बानी से चंद घंटे पहले बचा ‘डोनाल्ड ट्रंप’! जानिए बांग्लादेश सरकार ने रातों-रात क्यों लिया तगड़ा फैसला?
जल संरक्षण के बाद अमित शाह सीधे गांधीनगर जिले के कलोल पहुंचे, जहां उन्होंने नवनिर्मित ग्राम पंचायत कार्यालय भवन का रिबन काटकर उद्घाटन किया. इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ग्राम पंचायतों को विकास की मूल इकाई के रूप में सशक्त बना रही है.
उन्होंने दोटूक कहा कि यह नया पंचायत भवन केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण भारत के विकास का असली पावर हाउस बनेगा, जहां से मोदी सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे आम जनता तक पहुंचाया जाएगा और गांव की समस्याओं का ऑन-स्पॉट निपटारा होगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…