गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी
Amit Shah: गृहमंत्री अमित शाह आज यूपी दौरे पर हैं. इस दौरान गृहमंत्री ‘कौशाम्बी उत्सव-2023’ का उद्घाटन किया. आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अमित शाह का ये दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. इस दौरान उनके साथ सीएम योगी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहें.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि “सोनिया जी हों, राहुल जी हों या कोई भी हों मोदी जी को गाली गलोज के कीचड़ के अंदर कमल को और मजबूत कर खिलाया है. यह कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में नहीं है, यह जातिवाद और वंशवादी राजनीति है जो खतरे में है. आपने इस लोकतंत्र को जातिवाद, परिवारद और तुष्टिकरण के तीन नाखूनों में घेर कर रखा था.
गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि “जितनी-जितनी बार सोनिया जी हों, राहुल जी हों या और कोई भी हो, जब भी मोदी जी को गाली दी हैं तो जनता ने इन गालियों के कीचड़ में कमल को और मजबूत करके खिलाया है.”
सीएम योगी ने कहा कि PM मोदी बार-बार कहते हैं ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’. हर ग्राम पंचायत, नगर निकाय, जनपद को अपनी स्थापना दिवस को मनाना चाहिए. मैं 2018 में यहां आया था और आज फिर केंद्रीय गृह मंत्री के साथ आया हूं. यह उत्साह अपनी परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाने का भी है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में पिछले 3 वर्षों से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज मिल रहा है और दूसरी तरफ पाकिस्तान के अंदर रोटी के लाले पड़ रहे हैं. आज दुनिया भारत की तरफ देख रहा है कि सरकारें कैसे चलनी चाहिए.”
-भारत एक्सप्रेस
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…
राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन के स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई…
बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…
सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…
Allahabad High Cour: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने साफ किया है कि आधार कार्ड उम्र का…