Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM मोदी आज कोयंबटूर से जारी करेंगे PM-Kisan की 21वीं किस्त, 9 करोड़ किसानों को सीधे मिलेगा लाभ

PM Kisan Installment Release: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां उपस्थित लोगों को भी संबोधित करेंगे.

PM Kisan Samman Nidhi, Narendra Modi

PM Kisan Installment Release: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां उपस्थित लोगों को भी संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी कोयंबटूर दौरे के दौरान दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. यह उद्घाटन समारोह लगभग 1:30 बजे से शुरू होगा. जिसमें पीएम मोदी देशभर के लगभग 9 करोड़ किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करेंगे. बताया जा रहा है कि इस दौरान वो कुल 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि देश के किसानों के खातों में डायरेक्ट भेजेंगे.

अबतक 3.70 करोड़ रुपये हो चुके वितरित

बता दें कि, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान परिवार को 6 हजार रुपये सालाना वित्तीय सहायता प्रदान किया जाता है. यह योजना पीएम मोदी ने 24 फरवरी 2019 को शुरू की थी. जानकारी के अनुसार अबतक देश के 11 करोड़ रुपये से ज्यादा किसान परिवारों को 20 किस्तों के माध्यम से 3.70 लाख करोड़ रुपये वितरित किये जा चुके हैं.

इस योजना का लाभ वो किसान उठा सकते हैं जिनकी जमीन का विवरण पीएम किसान पोर्टल पर दर्ज है और जिनके बैंक खाते आधार से जुड़े हुए हैं. जिन किसानों की ई-केवाईसी नहीं हुई है वो किसान सम्मान निधि पाने से वंचित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- ट्रम्प की बढ़ी मुश्किलें! सीनेट ने एपस्टीन फाइल्स जारी करने के लिए पास किया विधेयक, केवल एक सीनेटर ने जताया विरोध

सम्मान निधि की राशि पाने के लिए करें ये काम

अगर आप किसान हैं और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको ये काम तुरंत करने चाहिये.

  • e-KYC पूरी करें.
  • बैंक डिटेल्स में जरूरी चीजें सही डालें
  • आधार को बैंक अकाउंट से लिंक करें
  • जमीनी विवाद को सुलझाएं
  • डीबीटी ऑप्शन ऑन रखें
  • मोबाइल नंबर अपडेट करें
  • पीएम किसान सम्मान निधि बेनिफिशरी लिस्ट में नाम जरूर डलवाएं

बता दें कि, पीएम किसान सम्मान निधि योजना विश्व की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) योजना है. जिसमें लाभार्थियों को सीधे खाते में वित्तीय सहायता भेजी जाती है. इस योजना के तहत लाभ पाने वालों में 25 प्रतिशत महिलाएं हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital