देश

Anantnag Encounter: 5 दिनों से सर्च ऑपरेशन जारी, जंगल की गुफाओं में छिपे आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बल

Anantnag Encounter: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पिछले 5 दिनों से आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. गोलीबारी और विस्फोट से गडोल वन क्षेत्र थर्रा रहा है. सेना के जवान जंगलों में छिपे आतंकियों पर कड़ी नजर रख रही है. सुरक्षा बल ड्रोन और हेलिकॉप्टर से तलाशी अभियान को अंजाम दे रही है. बताया जा रहा है कि बुधवार को हुए मुठभेड़ के बाद सभी आतंकी जंगल में भाग गए. इस मुठभेड़ में 2 अधिकारियों और एक पुलिस उपाधीक्षक के शहीद हो गए थे.

12 सितंबर की रात से तलाशी अभियान जारी

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गडोल के जंगलों में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिलने के बाद 12-13 सितंबर की रात को तलाशी अभियान चलाया. हालांकि, बाद में उन्हें सूचना मिली कि आतंकवादी एक पहाड़ी की चोटी पर एक गुफा में छिपे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया आरती जवेरी की ‘अद्वैया भ्रमण’ प्रदर्शनी का उद्घाटन, बोलीं- कला हम सबको जोड़ती है

गुफा तक पहुंचने का रास्ता संकरा

जब सुरक्षा बल उनके ठिकाने के पास पहुंचे तो आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी . इस दौरान कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष ढोंचक और डीएसपी हुमायूं भट गोली लगने से घायल हो गए. बाद में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. अगले दिन दो और जवान घायल हो गए और उनमें से एक की अस्पताल में मौत हो गई. एक अन्य जवान लापता बताया जा रहा है. जिस पहाड़ी गुफा में आतंकवादी छिपे हुए हैं, वहां तक का रास्ता बहुत संकरा है. आतंकी इसी का फायदा उठाकर सेना पर हमला कर रहा है.

वेल ट्रेंड है आतंकवादी

इसके अलावा, आतंकवादी वेल ट्रेंड है और अच्छी तरह से तैयार होकर आए थे. मुठभेड़ पांच दिन से जारी है, ऐसा लगता है कि उन्होंने कई दिनों तक चलने लायक पर्याप्त भोजन और गोला बारूद जमा कर रखा था. सुरक्षा बल अब आतंकवादियों के सटीक स्थान का पता लगाने और उन पर हमला करने के लिए ड्रोन, रॉकेट लॉन्चर और हेलीकॉप्टर सहित उच्च तकनीक वाले सैन्य उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

अहमदाबाद में फिर बम का खौफ, 10 नामी स्कूलों को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, आया था ईमेल

Ahmedabad School Bomb Threat: अहमदाबाद में बुधवार को कम से कम 10 स्कूलों को बम…

18 minutes ago

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

34 minutes ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

52 minutes ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

1 hour ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

1 hour ago