देश

PM Vishwakarma Yojana: ‘जब बैंक आपकी गारंटी नहीं मानता है तो मोदी गारंटी देता है’, विश्वकर्मा जयंती पर यशोभूमि एक्सपो में बोले पीएम

PM Vishwakarma yojana : आज (17 सितंबर) विश्वकर्मा जयंती है. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है. इस मौके पर आज उन्होंने पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना लॉन्च की है. इस योजना से 18 व्यवसायों से जुड़े लोगों को फायदा होगा. इसके लिए 13 हजार करोड़ का आउटले (फंड) बनाया जाएगा. ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ लॉन्च करने के दौरान पीएम मोदी ने कहा,’जब बैंक विश्वकर्मा साथियों की गारंटी नहीं मानता है तो आपकी गारंटी मोदी देता है.’ पीएम ने विश्वकर्मा साथियों को ट्रेनिंग, टेक्नॉलजी और टूल्स का मंत्र दिया. उन्होंने कहा- ‘अब सरकार आपकी मार्केटिंग भी करेगी.’

राजधानी दिल्ली के द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना के शुभारंभ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न कलाकारों और शिल्पकारों को पीएम विश्वकर्मा प्रमाण पत्र वितरित किए. पीएमओ ने बताया कि पीएम मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में आज एक नई योजना ‘पीएम विश्वकर्मा’ लॉन्च की है.

पीएम विश्वकर्मा योजना उम्मीद की एक नई किरण

अपने संबोधन में पीएम मोदी कहा, “आज भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का आरंभ हो रहा है. हाथ के हुनर से, औजारों से, परंपरागत रूप से काम करने वाले लाखों कारीगारों के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना उम्मीद की एक नई किरण बनकर आ रही है. इसके साथ ही देश को इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर ‘यशोभूमि’ भी मिला है.” पीएम ने कहा कि हमारी सरकार अपने विश्वकर्मा भाई-बहनों का सम्मान बढ़ाने, उनका सामर्थ्य बढ़ाने और उनकी समृद्धि बढ़ाने के लिए एक सहयोगी बनकर आगे आई है.

पीएम मोदी ने कहा, “आजकल हम देखते हैं कि बड़ी-बड़ी कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट बनाने के लिए अपना काम दूसरी छोटी-छोटी कंपनियों को देती हैं. ये विश्व में एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री है. आउटसोर्सिंग का काम भी हमारे विश्वकर्मा साथियों के पास आए, आप बड़ी सप्लाई चेन का हिस्सा बनें. हम इसके लिए आपको तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.”

पीएम मोदी ने कहा, “कुछ दिन पहले हमने देखा कि कैसे भारत मंडपम को लेकर दुनिया भर में चर्चा हुई है. ये इंटरनेशनल एक्जीबिशन सेंटर-यशोभूमि इस परंपरा को और भव्यता से आगे बढ़ा रहा है.”

पीएम मोदी ने कहा, “मुझे विश्वास है कि भारत मंडपम हो या यशोभूमि ये भारत की भव्यता और भारत की श्रेष्ठता का प्रतीक बनेंगे…भारत अब रूकने वाला नहीं है. हमें चलता रहना है. नए लक्ष्य बनाते रहना है और उन्हें पाकर ही चैन से बैठना है.”

इन 18 व्यवसायों से जुड़े लोगों को होगा योजना का फायदा

1. कारपेंटर (बढ़ई)
2. नाव बनाने वाले
3. अस्त्र बनाने वाले
4. लोहार
5. ताला बनाने वाले (मरम्मतकार)
6. हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
6. सुनार
7. कुम्हार
8. मूर्तिकार
9. मोची
10. राज मिस्त्री
11. टोकरी, चटाई, झाड़ू बनाने वाले
12. पारंपरिक गुड़िया और खिलौने बनाने वाले
13. नाई
14. मालाकार
16. धोबी
17. दर्जी
18. मछली का जाल बनाने वाले

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

11 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

30 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

33 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

46 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

50 minutes ago