Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Anantnag Encounter

जब सुरक्षा बल उनके ठिकाने के पास पहुंचे तो आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी . इस दौरान कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष ढोंचक और डीएसपी हुमायूं भट गोली लगने से घायल हो गए.

अनंतनाग आतंकी हमले में शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के DSP हुमांयू भट का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है. कश्मीर में सेना को गुमराह कर आतंकियों ने अचानक तेज गोलीबारी कर दी. जिससे तीन अधिकारियों की जान चली गई. अब सेना के कमांडोज, स्निफर डॉग्स, ड्रोन, हेलिकॉप्टर छिपे हुए आतंकियों को खोज रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुए 2 एनकाउंटर में 3 अफसर और 1 जवान शहीद हो गए। अनंतनाग में मुठभेड़ के दौरान सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष ढोंचक और कश्मीर पुलिस के DSP हुमायूं भट शहीद हो गए। वहीं राजौरी में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया और राइफलमैन रवि कुमार शहीद हुए।

martyr Major Ashish: आशीष धौंचक मूल रूप से पानीपत जिले के बिंझौल गांव के रहने वाले थे. उन्होंने पानीपत के सेक्टर 7 में नया घर बनवाया था. उसका ही उन्हें गृहप्रवेश करना था. शहादत के बाद उनके घर पर मातम पसरा हुआ है.

Martyr DSP Humayun Bhatt: अनंतनाग मुठभेड़ में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले DSP हुमायूं मुजम्मिल भट्ट के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर लाया गया. इसके बाद उनका बडगाम में अंतिम संस्कार किया गया.