देश

CWC Meeting: “सनातन विवाद में अनर्गल बयानबाजी से बचें नेता” कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल और दिग्विजय की नसीहत

हैदराबाद में शनिवार (16 सितंबर) को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई. जिसमें कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में सनातन धर्म पर देशभर में चल रहे विवाद को लेकर भी चर्चा हुई. जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने नेताओं को इस मुद्दे पर अनर्गल बयानबाजी करने से मना किया.

सनातन धर्म के विवाद में न पड़ें नेता- राहुल गांधी

बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि सनातन धर्म के विवाद में फंसने से बचना होगा. इस विवाद में न पड़कर गरीबों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करें. क्योंकि पार्टी के लिए वे लोग पारंपरिक वोटबैंक रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी हमेशा से गरीबों के मुद्दों को उठाती रही है. इसलिए आगे भी बेवजह के विवाद में न पड़कर उनसे जुड़े मुद्दों को उठाया जाना चाहिए.

बीजेपी के एजेंडे में शामिल होने से बचें- दिग्विजय

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद दिग्विजय सिंह ने बैठक में कहा कि सनातन धर्म पर हो रही बयानबाजी से नेता खुद को दूर रखें. बीजेपी इस मुद्दे को तूल दे रही हैं क्योंकि ये उनके एजेंडे में शामिल है. इसलिए उनके एजेंडे का हिस्सा नहीं बनना है. दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी नेताओं को सनातन धर्म के विवाद में न पड़ने की बात कही.

ये भी पढ़ें- Sanatan Dharma: ‘सनातन का ना आदि है ना अंत, दुनिया की कोई ताकत इसे मिटा नहीं सकती’- बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

सनातन मुद्दे पर चर्चा से इनकार

बैठक के बाद जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम से पूछा गया कि क्या सनातन धर्म के मुद्दे पर बैठक में चर्चा हुई है तो उन्होंने साफ मना कर दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है. सनातन धर्म के मुद्दे पर बैठक में कोई भी चर्चा नहीं हुई है. उन्होंने आगे कहा कि ” मैं डीएमके की तरफ से नहीं बोल रहा हूं, लेकिन डीएमके ने खुद कहा है कि वह किसी भी धर्म के विरोध में नहीं हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

AI और चुनाव: भारत-यूके में नई राजनीतिक जंग, तकनीक से बढ़ेगी पारदर्शिता या भरोसे पर होगा असर?

भारत और यूके में चुनावी राजनीति में AI की बढ़ती भूमिका नई संभावनाएं और बड़े…

2 minutes ago

अब आसान नहीं होगा कैंची धाम, क्या हैं बाबा नीम करौली के दर्शन के 10 नए नियम?

Kaichi Dham new darshan rules: पिछले दिनों कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन…

10 minutes ago

अहमदाबाद में फिर बम का खौफ, 10 नामी स्कूलों को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, आया था ईमेल

Ahmedabad School Bomb Threat: अहमदाबाद में बुधवार को कम से कम 10 स्कूलों को बम…

52 minutes ago

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

1 hour ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

1 hour ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

2 hours ago