देश

दिल्ली आबकारी नीति मामले में एक और बड़ी गिरफ्तारी, ED ने शराब व्यवसायी अमनदीप ढल को किया अरेस्ट

Delhi Excise Policy Scam: दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के तीन दिन बाद ही एक और शराब कारोबारी पर शिकंजा कसा गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब व्यवसायी और ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक (Director) अमनदीप ढल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है. इसके बाद ईडी ने अमनदीप को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और कोर्ट से 5 दिनों की रिमांड की मांग की. हालांकि कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.

इस मामले में अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि ढल को पूछताछ के बाद बुधवार रात धनशोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत हिरासत में ले लिया गया था.

कई मामलों में अमनदीप ने निभाई अहम भूमिका

खबरों के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बताया कि अमनदीप ढल की आबकारी नीति बनाने, षड्यंत्र रचने और रिश्वत की बात और लेनदेन के मामले में अहम भूमिका है. ईडी ने बताया कि अमनदीप ढल को आबकारी नीति तैयार करने और पॉलिसी जारी होने से पहले उसको अपने कब्जे में लिया था और उसकी कॉपी बिनॉय बाबू को भेजी थी. बाद में बिनॉय बाबू ने उस कॉपी को नष्ट कर दिया था ईडी ने बिनॉय बाबू और अमनदीप ढल के बीच व्हाट्सऐप चैट (Whatsapp Chat) और कॉल (call) की डिटेल भी कोर्ट में पेश की है.

क्या था पूरा मामला ?

बता दें कि सीबीआई ने पिछले साल अगस्त में शराब नीति में कथित घोटाले मामले में केस दर्ज किया था. इसमें मनीष सिसोदिया, तीन पूर्व सरकारी अफसर, 9 कारोबारी और दो कंपनियों को सीबीआई ने आरोपी बनाया था. अब अमनदीप ढल के गिरफ्तार होने के बाद इस मामले में अभी तक कुल 10 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. वहीं मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को इसलिए आरोपी बनाया गया है, क्योंकि एक्साइज डिपार्टमेंट (Excise Department) उन्हीं के पास था. फिलहाल, सिसोदिया 4 मार्च तक सीबीआई की हिरासत में हैं. उनसे एक्साइज पॉलिसी में हुई कथित गड़बड़ी को लेकर पूछताछ की जा रही है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

42 minutes ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

52 minutes ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

1 hour ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

1 hour ago