देश

कांग्रेस का बीजेपी के साथ अनैतिक गठबंधन- सागरदिघी उपचुनाव में टीएमसी की हार पर बौखलाईं ममता बनर्जी

Sagardighi By-Election: पश्चिम बंगाल के सागरदिघी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है. यहां कांग्रेस के उम्मीदवार बायरन विश्वास ने जीत हासिल की. बायरन बिश्वास ने टीएमसी उम्मीदवार देवाशीष बंद्योपाध्याय को 22,980 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया. इस हार पर टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया आई है. ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर बीजेपी के साथ अनैतिक गठबंधन का आरोप लगाया.

अपनी हार स्वीकार करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि सागरदिघी का उपचुनाव हम हार गए. ममता ने कहा, “मैं किसी को दोष नहीं देना चाहूंगी लेकिन यहां एक अनैतिक गठबंधन है जिसकी हम मज़बूती से आलोचना करेंगे. CPI(M)- कांग्रेस तो साथ है ही और भाजपा के वोट भी कांग्रेस को ट्रांसफर हुए हैं. आप ये सब चोरी-छुपे क्यों कर रहे हैं.”

ममता बनर्जी ने मेघालय चुनावों के नतीजों पर कहा, “मैं मेघालय के लोगों को बधाई देना चाहती हूं. हमने 6 महीने पहले ही यहां शुरूआत की थी और हमें 15% वोट मिला है. यह TMC को राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर मज़बूत करेगा.” चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी ने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करती हूं. इस समय सुप्रीम कोर्ट ही हमारे लोकतंत्र को बचा सकता है. जो सुप्रीम कोर्ट ने आज फैसला सुनाया है उसकी हम कब से प्रार्थना कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: Assembly Election Results 2023: त्रिपुरा-नागालैंड में बीजेपी गठबंधन बहुमत के पार, मेघालय में NPP को सबसे ज्यादा सीटें

अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी पर साधा निशाना

दूसरी तरफ, सागरदिघी की जीत के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी पर जमकर हमला बोला. अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि तृणमुल ने मुसलमानों के साथ गद्दारी की है, पूरे बंगाल के मुसलमान जानते हैं कि तृणमुल भाजपा की दलाली करती है. मुसलमान एक बार ठगा सकते हैं लेकिन हमेशा नहीं.

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इसी मुर्शिदाबाद में तृणमुल ने पुलिस की मदद से लोगों पर अत्याचार कर, उन्हें लालच देकर कितनी बार कांग्रेस को हराया है. तब मैंने कहा था कि कांग्रेस हारने वाली नहीं है और आज ये सिद्ध हो गया कि कांग्रेस हारने वाली नहीं हराने वाली पार्टी है. वहीं उपचुनाव में जीत हासिल करने पर कांग्रेस उम्मीदवार बायरन विश्वास ने कहा, “ये सागरदिघी के जनता की जीत है. जितनी उम्मीद थी उससे ज़्यादा वोट मिले.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

16 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago