गुरपवंत सिंह पन्नू
गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अपने वीडियो में कहा, ”हम सिखों से 19 नवंबर को एयर इंडिया में उड़ान नहीं भरने की अपील कर रहे हैं. 19 नवंबर को वैश्विक नाकाबंदी होगी और एयर इंडिया को दुनिया भर में कहीं भी उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी जाएगी. आतंकी पन्नू ने कहा कि भारत सरकार को मेरी चेतावनी है. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 19 नवंबर को बंद रहना चाहिए.”
यह भी पढ़ें: उद्योगपति Mukesh Ambani को धमकी भरे मेल भेजने वाला तेलंगाना से गिरफ्तार, मांगी थी 400 करोड़ की फिरौती
खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में उसने कहा, ”यह वही दिन 19 नवंबर है जिस दिन वर्ल्ड टेरर कप का फाइनल मैच खेला जाएगा. दुनिया को दिखाया जाएगा कि भारत में सिखों का नरसंहार हुआ और भारत ने किया. जब हम पंजाब को आज़ाद करेंगे तो इन हवाई अड्डों का नाम शहीद बेअंत सिंह और शहीद सतवंत सिंह हवाई अड्डा होगा.”
गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा, “आजादी की लड़ाई जुनून के साथ लड़ी जाती है. खालिस्तान जनमत संग्रह से पंजाब की आजादी की लड़ाई शुरू हो गई है. भारत सरकार के टैंक और बंदूकें इस आज़ादी की लड़ाई को नहीं रोक सकते. ऐसा इसलिए है क्योंकि पूज्य गुरु साहब ने प्रत्येक सिख को 125000 विरोधियों से मुकाबला करने में सक्षम बनाया है. पन्नू ने आगे कहा, “स्वतंत्रता हमारा जुनून है और कलम हमारा हथियार है. हम भारतीय आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ तोड़ने जा रहे हैं और हम भारत को खंडित करने जा रहे हैं. सिख लोग 19 नवंबर से एयर इंडिया से यात्रा न करें. यह जीवन के लिए खतरा हो सकता है.”
ADANI AHMEDABAD MARATHON LAUNCH: गुजरात के उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री हर्ष सांघवी ने 29 नवंबर…
लालू प्रसाद यादव ने भारतीय लोकतंत्र को देसी अंदाज और सामाजिक न्याय की भाषा दी.…
BJP Target 243 Bihar: स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करके, अपने सामाजिक आधार का विस्तार करके…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति को अक्सर ‘इंजीनियर्ड पावर’ कहा जाता है. बख्तियारपुर…
टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…
Delhi Gold Price Today: त्योहारों से पहले दिल्ली के बाजार में सोना-चांदी के दाम गिर…