देश

लोकसभा में अनुराग ठाकुर और अखिलेश यादव के बीच तीखी नोकझोंक, पढ़ें केंद्रीय मंत्री ने सपा मुखिया से क्यों कहा- ज्ञान मत बांटिए

लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. अखिलेश यादव ने अग्निवीर योजना का मुद्दा उठाया तो अनुराग ठाकुर ने उनके बयान पर पलटवार किया.

अखिलेश ने सरकार को घेरा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान अग्निवीर योजना और शिक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, “देश में अगर संकट किसी चीज का है तो वह रोजगार है. देश में जब पहली बार अग्निवीर योजना आई थी तो उसे लेकर बड़े-बड़े उद्योगपतियों से ट्वीट कराया गया और कहा गया कि इससे अच्छी योजना नहीं हो सकती. हालांकि, अब सरकार खुद स्वीकार करती है कि यह योजना अच्छी नहीं है. इसलिए वह अपनी-अपनी राज्य सरकारों से बोल रहे हैं कि इसके तहत अग्निवीरों को कोटा दिया जाए.” हालांकि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया दी.

अनुराग ठाकुर ने दिया करारा जवाब

उन्होंने कहा, “मैं हिमाचल प्रदेश से आता हूं. जिसने देश को पहला परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ दिया. कारगिल के युद्ध में सबसे अधिक सैनिक हिमाचल के शहीद हुए. कैप्टन विक्रम बत्रा और सूबेदार संजय कुमार भी यहीं से थे. वन रैंक वन पेंशन की मांग को भी हमारी ही सरकार ने पूरा किया. मैं अखिलेश यादव को बताना चाहता हूं कि अग्निवीर में 100 फीसदी नौकरी की गारंटी है, जो हमेशा रहेगी.”

“अफवाह फैलाना मत सीखिए”

अखिलेश यादव ने अनुराग ठाकुर के बयान का जिक्र कर कहा, “अगर ऐसा ही है तो आपकी सरकारें, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में कोटा क्यों दे रही हैं. मैं खुद आर्मी स्कूल से पढ़ा हूं.” इसका जवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं वर्तमान में टेरिटोरियल आर्मी का सदस्य हूं. और 124 सिख बटालियन में मैं खुद कैप्टन हूं. अखिलेश यादव जी सिर्फ ज्ञान मत बांटिए. राहुल गांधी के साथ बैठकर अफवाह फैलाना मत सीखिए.”

यह भी पढ़ें- भारत के इस राज्य के लोग कभी नहीं भरते हैं टैक्स, पढ़िए सरकार ने क्यों दे रखी है छूट

वहीं, अखिलेश ने अनुराग ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा, “वह मंत्री नहीं रहे, इसलिए उनका दर्द ज्यादा है. हम आपका दर्द चेहरे से पड़ते हैं. उत्तर प्रदेश में जब से हारे हैं. तब से कोई भी किसी को नमस्कार नहीं कर रहा है. सबने वो वीडियो देखा है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

PUBG Mobile Flash हुआ लॉन्च, अब भारतीय गेमर्स को सता रही BGMI Lite की याद; क्या Krafton देगा खुशखबरी?

PUBG Mobile Flash को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाने का दावा किया गया है.…

26 minutes ago

‘छठ महापर्व लोक आस्था और सूर्य उपासना का पावन अनुष्ठान’, प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

PM Modi Chhath Puja: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

57 minutes ago

‘धर्मं धनं च धान्यं च…’ पीएम मोदी ने आचार्य चाणक्य के किस गुप्त सूत्र को सोशल मीडिया पर किया शेयर?

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया है.…

1 hour ago

बिहार के वैशाली में खौफनाक कांड..! बेटे की जमीन बेचने की सनक ने उजाड़ा पूरा परिवार, मासूम समेत 3 की मौत

बिहार के वैशाली जिले के प्रेमराज गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक ही परिवार…

2 hours ago

Microsoft सर्वर 8 घंटे से डाउन, Outlook नहीं खुलने से भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स परेशान

Microsoft Down: माइक्रोसॉफ्ट की Outlook और Microsoft 365 सेवाओं में तकनीकी खराबी के चलते भारत…

2 hours ago