Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

लोकसभा में अनुराग ठाकुर और अखिलेश यादव के बीच तीखी नोकझोंक, पढ़ें केंद्रीय मंत्री ने सपा मुखिया से क्यों कहा- ज्ञान मत बांटिए

अखिलेश यादव ने अनुराग ठाकुर के बयान का जिक्र कर कहा, “अगर ऐसा ही है तो आपकी सरकारें, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में कोटा क्यों दे रही हैं. मैं खुद आर्मी स्कूल से पढ़ा हूं.”

Anurag Thakur

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सपा मुखिया अखिलेश यादव.

लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. अखिलेश यादव ने अग्निवीर योजना का मुद्दा उठाया तो अनुराग ठाकुर ने उनके बयान पर पलटवार किया.

अखिलेश ने सरकार को घेरा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान अग्निवीर योजना और शिक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, “देश में अगर संकट किसी चीज का है तो वह रोजगार है. देश में जब पहली बार अग्निवीर योजना आई थी तो उसे लेकर बड़े-बड़े उद्योगपतियों से ट्वीट कराया गया और कहा गया कि इससे अच्छी योजना नहीं हो सकती. हालांकि, अब सरकार खुद स्वीकार करती है कि यह योजना अच्छी नहीं है. इसलिए वह अपनी-अपनी राज्य सरकारों से बोल रहे हैं कि इसके तहत अग्निवीरों को कोटा दिया जाए.” हालांकि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया दी.

अनुराग ठाकुर ने दिया करारा जवाब

उन्होंने कहा, “मैं हिमाचल प्रदेश से आता हूं. जिसने देश को पहला परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ दिया. कारगिल के युद्ध में सबसे अधिक सैनिक हिमाचल के शहीद हुए. कैप्टन विक्रम बत्रा और सूबेदार संजय कुमार भी यहीं से थे. वन रैंक वन पेंशन की मांग को भी हमारी ही सरकार ने पूरा किया. मैं अखिलेश यादव को बताना चाहता हूं कि अग्निवीर में 100 फीसदी नौकरी की गारंटी है, जो हमेशा रहेगी.”

“अफवाह फैलाना मत सीखिए”

अखिलेश यादव ने अनुराग ठाकुर के बयान का जिक्र कर कहा, “अगर ऐसा ही है तो आपकी सरकारें, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में कोटा क्यों दे रही हैं. मैं खुद आर्मी स्कूल से पढ़ा हूं.” इसका जवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं वर्तमान में टेरिटोरियल आर्मी का सदस्य हूं. और 124 सिख बटालियन में मैं खुद कैप्टन हूं. अखिलेश यादव जी सिर्फ ज्ञान मत बांटिए. राहुल गांधी के साथ बैठकर अफवाह फैलाना मत सीखिए.”

यह भी पढ़ें- भारत के इस राज्य के लोग कभी नहीं भरते हैं टैक्स, पढ़िए सरकार ने क्यों दे रखी है छूट

वहीं, अखिलेश ने अनुराग ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा, “वह मंत्री नहीं रहे, इसलिए उनका दर्द ज्यादा है. हम आपका दर्द चेहरे से पड़ते हैं. उत्तर प्रदेश में जब से हारे हैं. तब से कोई भी किसी को नमस्कार नहीं कर रहा है. सबने वो वीडियो देखा है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital