ओलंपिक

Paris Olympics 2024: शूटिंग में भारत के पास इतिहास रचने का मौका

Paris Olympics 2024: टोक्यो ओलंपिक में मिली निराशा से उभरते हुए भारतीय निशानेबाजों ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है. मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर मेडल टैली में भारत का खाता खोला था. इसके बाद मनु भाकर ने मंगलवार को मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ एक और मेडल जीतकर इतिहास रच दिया.

भारत पेरिस ओलंपिक में अभी तक दो मेडल जीत चुका है और यह दोनों शूटिंग में ही आए हैं. दोनों मेडल में मनु भाकर का अहम योगदान रहा है. यह ओलंपिक के शूटिंग इवेंट्स में, मेडल जीतने की संख्या के मामले में, भारत की बेस्ट परफॉरमेंस की बराबरी भी हो गई है. पेरिस ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजों के इवेंट अभी बाकी हैं और भारत के पास शूटिंग में मेडल की संख्या के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाने का अवसर है.

भारत के लिए रियो और टोक्यो ओलंपिक में निशानेबाजी में निराशाजनक अभियान रहा था और कोई मेडल नहीं आया था. भारत ने लंदन ओलंपिक 2012 में मेडल की संख्या के मामले में ओलंपिक में अपना बेस्ट दिया था, तब विजय कुमार ने सिल्वर और गगन नारंग ने कांस्य पदक हासिल किया था.

अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक, 2008 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था. यह निशानेबाजी में भारत को मिला एकमात्र ओलंपिक गोल्ड मेडल है. भारत बीजिंग ओलंपिक में शूटिंग में एक ही मेडल जीत पाया था. एथेंस ओलंपिक में भारत ने निशानेबाजी में एक सिल्वर मेडल जीता था, जो राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जीता था.

मनु भाकर जिस तरह की फॉर्म में हैं, उसको देखते हुए भारत के पास पेरिस में निशानेबाजी में नया कीर्तिमान बनाने का अवसर है. मनु भाकर को अब 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में खेलना है, और वह इस इवेंट में भी अच्छा खेलती हैं. अगर वह मेडल जीत लेती हैं तो यह भारत और मनु के लिए एक अद्भुत उपलब्धि होगी.

ओलंपिक मेडल की संख्या के मामले में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन टोक्यो ओलंपिक में रहा था. तब भारत ने 1 गोल्ड समेत 7 मेडल जीते थे. पेरिस ओलंपिक में अभी भारत ने दो कांस्य पदक जीते हैं, और यह दोनों ही निशानेबाजी में आए हैं. पेरिस ओलंपिक की मेडल टेली में भारत फिलहाल 25वें नंबर पर है.

ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: सीन नदी में जल गुणवत्ता संबंधी चिंताओं के कारण पुरुषों की ट्रायथलॉन स्थगित

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

5 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

5 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

6 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

6 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

6 hours ago