देश

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अनिरुद्ध सिंह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! कोर्ट ने जारी किया वारंट, वेतन रोकने का भी आदेश

Jaunpur News: जौनपुर की एक अदालत ने हत्या के एक मामले में गवाही के लिए उपस्थित न होने पर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट डिप्टी एसपी अनिरूद्ध सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है. अनिरूद्ध सिंह ने जफराबाद इलाके में हुई हत्या के मामले की विवेचना की थी. इस मामले में गवाही के लिए मौजूद न होने पर अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एके यादव की अदालत ने अनिरूद्ध सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है.

ड्यूटी में व्यस्त होने का हवाला दिया था

जफराबाद इलाके में नमिता केसरवानी की हत्या के मामले में स्टेट बनाम विकास प्रताप केस में हाई कोर्ट ने शीघ्र निस्तारण का आदेश दिया है. इस मामले में डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह की जिरह के लिए पत्रावली चल रही है. लेकिन कई तारीखों पर वह गवाही के लिए उपस्थित नहीं हुए. उन्होंने अपनी गैरमौजूदगी के पीछे ड्यूटी में व्यस्त होने का हवाला दिया था.

इस मामले में कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए डिप्टी एसपी को गिरफ्तार कर 17 फरवरी तक कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है. साथ ही कोर्ट ने डिप्टी एसपी अनिरूद्ध सिंह के वेतन को रोकने का आदेश भी दिया है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए तय हुई तारीख पर मौजूद नहीं रहने पर रजिस्टार जनरल हाई कोर्ट और डीजीपी यूपी को सूचित करने का आदेश दिया है.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: मैं जहां गया, हर जगह ‘अडानी’ का नाम सुनाई दिया, PM के साथ इनका क्या रिश्ता है? लोकसभा में राहुल का हमला

अनिरुद्ध सिंह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

कोर्ट द्वारा वारंट जारी करने के बाद डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है. इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि हत्या का यह मामला 2010 का होने के कारण प्राचीनतम वादों की सूची में शामिल है। विवेचक (डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह) के गवाही देने न आने से मुकदमे के निस्तारण में देरी हो रही है. डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह के सुनवाई के दौरान गवाही के लिए मौजूद नहीं रहने पर कोर्ट ने उनके खिलाफ अवमानना नोटिस व वारंट जारी किया. लेकिन फिर भी वह उपस्थित नहीं हुए तो कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए एसपी को आदेश जारी किया.

भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

10 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

15 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

41 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

55 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago