देश

“समाज को बांटने की साजिश न करें”, मोहन भागवत के ‘जाति-वर्ण’ वाले बयान पर अयोध्या के महंत राजू दास ने जताया ऐतराज

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के जाति वर्ण वाले बयान पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास (Mahant Raju Das) और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उनके इस बयान पर सवाल उठाए हैं. महंत राजू ने कहा कि वो उनके विचारों से सहमत नहीं है, समाज को बांटने की साजिश न करें. तो वहीं अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि वह भागवत किस आधार पर यह बयान दे रहे थे, यह तो उनसे बात करके ही पता चलेगा. गीता में खुद भगवान कृष्ण ने जिक्र किया है कि वर्ण उन्होंने बनाए हैं.

महंत राजू दास ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि,”हमारे यहां कर्म का विधान है. कर्म के अनुसार उन्हें जाति की उपाधि दी जाती है. इसके नाते हम उनकी इस बात का खंडन करते हैं और इनकी बात का पुरजोर विरोध और निंदा करते हैं. समाज को बांटने की कोई साजिश न करे. यह सनातन संस्कृति वाला देश है. हम सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामय विश्व बंधुत के साथ काम करेंगे”.

‘भगवान ने हमेशा बोला है मेरे लिए सभी एक हैं’

आरएसएस प्रमुख ने मोहन भागवत ने कहा था कि,”भगवान ने हमेशा बोला है मेरे लिए सभी एक हैं. उनमें कोई जाति का वर्ण नहीं हैं, लेकिन पंडितों ने श्रेणी बनाई, वह गलत था. भारत देश हमारे हिंदू धर्म के अनुसार चलकर बड़ा बने और वह दुनिया का कल्याण करे. हिंदू और मुसलमान सभी एक हैं”.

यह भी पढ़ें-   Caste Census: जातिगत जनगणना की अखिलेश ने उठाई थी मांग, केपी मौर्य ने भी किया था समर्थन, अब CM योगी ने दिया जवाब 

अखिलेश यादव ने भी मोहन भागवत पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने मोहन भागवत पर निशाना साधते हुए कहा कि,”उन्हें यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि जाति-वर्ण को लेकर क्या वस्तुस्थिति है? अखिलेश ने ट्वीट करते हुए लिखा- भगवान के सामने तो स्पष्ट कर रहे हैं, कृपया इसमें ये भी स्पष्ट कर दिया जाए कि इंसान के सामने जाति-वर्ण को लेकर क्या वस्तुस्थिति है”.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने भागवत के बयान पर बोला हमला

सपा नेता स्वामी प्रमाद मौर्य ने भागवत के बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि,”जाति-व्यवस्था पंडितों (ब्राह्मणों) ने बनाई है, यह कहकर संघ प्रमुख भागवत ने धर्म की आड़ में महिलाओं, आदिवासियों, दलितों एवं पिछड़ों को गाली देने वाले तथाकथित धर्म के ठेकेदारों और ढोंगियों की कलई खोल दी, कम से कम अब तो रामचरितमानस से आपत्तिजनक टिप्पणी हटाने के लिये आगे आयें”.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

37 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

42 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago