होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
UP News: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जातिगत जनगणना कराने की मांग तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में जोर शोर से जातिगत जनगणना कराने की मांग थी. इसके बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी उनकी इस मांग का समर्थन किया था. वहीं अब जातिगण जनगणना की मांग पर मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ का पहली बार बयान सामने आया है.
सीएम योगी ने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि,”जातिगत जनगणना पर काम राज्य सरकार नहीं कराती है. ये काम जनगणना आयोग कराता है. जो भी उनकी गाइडलाइन होगी राज्य सरकार उनके हिसाब से चलेगी और उसी आधार पर अपने काम को आगे बढ़ाएगी.”
सीएम योगी आदित्यनाथ से जब यह पूछा गया कि क्या आप इसके समर्थन में हैं, तो मुख्यमंत्री ने कहा कि,”जो भी भारत सरकार और जनगणना आयोग तय करेगा, हम उसके साथ में हैं.” इसके बाद केशव प्रसाद मौर्य द्वारा जातिगत जनगणना का समर्थन करने पर उनसे सवाल हुआ. तब मुख्यमंत्री ने कहा, “वो किस संदर्भ में है, मेरी इसपर कोई चर्चा नहीं हुई है.”
प्रदेश में जब अखिलेश यादव ने जातिगण मतगणना का मुद्दा उठाया तो सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव का समर्थन किया था. उन्होंने कहा था कि,”जातिगत जनगणना होनी चाहिए. मैं जातिगत जनगणना का समर्थन करता हूं. इसमें कुछ भी गलत नहीं है.” डिप्टी सीएम ने आगे कहा,”हम इसके समर्थन में हैं, इसके विरोध में नहीं हैं. ये होनी चाहिए, इसमें कोई गलत नहीं है.”
यह भी पढ़ें- Toshakhana Case: इमरान खान की बढ़ सकती है मुश्किल, तोशखाना मामले में आज आरोप तय करेगी पाकिस्तान की अदालत
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीते दिनों कहा था, “जाति जनगणना कोई आज की मांग नहीं है. अंग्रेजों ने किसी जमाने में इस पर समझौता किया और संविधान के अधिकार तभी मिल सकते हैं जब जाति जनगणना सही पता होगा. समाजवादियों का मानना है कि जाति जनगणना होनी चाहिए, हमारी सरकार जैसे ही बनेगी हम जाति जनगणना कराएंगे.”
Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…
Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…
Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…
Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…