Categories: नवीनतम

सुपरफास्ट तरीके से होंगे श्रीरामलला के दर्शन, दिल्ली से अयोध्या के बीच चलेगी डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन

Delhi Ayodhya Vande Bharat Express: 22 जनवरी को अयोध्या में बन कर तैयार भव्य श्रीराम मंदिर परिसर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इस कार्यक्रम में 8 हजार से ज्यादा लोगों इनवाइट किया गया है. इतना ही नहीं, इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है. इसको देखते हुए यह माना जा रहा है कि अयोध्या में भक्तों और पर्यटकों का रेला आएगा, जिसके चलते रेलवे भी अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटा हुआ है. भक्तों को आसानी से श्रीरामलला के दर्शन कराने के लिए रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी में हैं, जो कि दिल्ली से डायरेक्ट अय़ोध्या जाएगी.

दरअसल, अयोध्या से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन इसी माह के दूसरे पखवारे में होना माना जा रहा है. इसे लेकर शनिवार की देर शाम रेल मुख्यालय के अधिकारियों के साथ स्थानीय अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण वीडियो कांफ्रेंसिंग मीटिंग भी हुई हैं. इस मामले में सामने आया है कि शुक्रवार को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने इस बारे बातचीत कर संकेत दिया है कि दोहरीकरण कर ट्रैक की क्षमता इसीलिए बढ़ाई जा रही है ताकि रामनगरी से ट्रेनों का संचालन बढ़ाया जा सके.

यह भी पढ़ें-Article 370 Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आया शाह फैसल का रिएक्शन, बोले- ये था पुराना टूटा जहाज

अयोध्या को मिल सकती है कई सुपरफास्ट ट्रेनें

रेलवे अधिकारी के इस बयान के बाद यह उम्मीद बढ़ गई है. यहां से वंदे भारत ट्रेन संचालित करने की मंशा केंद्र सरकार की इच्छा में शामिल है. रेलवे के सूत्रों ने बताया कि अयोध्या से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की योजना रेलवे बना रहा है. प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व यह संभव है। इसके अतिरिक्त और भी नई ट्रेनें भी मिल सकती हैं, जो कि राम मंदिर के दर्शन करने जाने वाले भक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है.

यह भी पढ़ें- “भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने लाखों कश्मीरियों के साथ किया विश्वासघात”, धारा 370 पर शीर्ष अदालत के फैसले से भड़का पाकिस्तान

22 जनवरी को होगी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में श्रीरामलला सरकार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश दुनिया के गणमान्य अतिथि शामिल होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

23 minutes ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

31 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

52 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

1 hour ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

1 hour ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

2 hours ago