देश

Lok Sabha Election: 2024 में कौन होगा पीएम पद का चेहरा, अशोक गहलोत ने किया खुलासा, बोले- राहुल गांधी…

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं. मैदान में उतरने से पहले चुनावी रणनीति बनाने से लेकर दूसरे दलों में सेंध लगाने और सत्ता पक्ष के खिलाफ विपक्ष को मजबूत करने की कवायद शामिल है. इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान देते हुए सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. अशोक गहलोत ने कहा है कि 2024 में कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी पीएम पद का चेहरा होंगे. उन्होंने ये भी कहा कि ये फैसला 26 दलों की आपसी सहमति से लिया गया और उसके बाद ही NDIA गठबंधन की नींव रखी गई.

2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए का वोट शेयर गिरेगा

अशोक गहलोत ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए का वोट शेयर गिरेगा. INDIA पर लोगों का भरोसा बढ़ा है और इस भरोसे के दम पर ही चुनाव में जीत दर्ज की जाएगी. अशोक गहलोत ने इंडिया गठबंधन की जरूरत क्यों पड़ी के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हर चुनाव में अलग-अलग और स्थानीय मुद्दे होते हैं, लेकिन जिस तरह से पिछले कुछ सालों में देश के हालात बने हैं उसने सभी राजनीतिक दलों पर भी दबाव बनाया है. जिसके बाद इस गठबंधन को बनाना पड़ा.

यह भी पढ़ें- Maharashtra: शरद पवार की बातें ‘INDIA’ गठबंधन की बढ़ा रही टेंशन, अब अजित पवार को माना अपना नेता… और कह डाली ये बड़ी बात

2014 में भाजपा सिर्फ 31 फीसदी वोट पाकर सत्ता में आई थी

सीएम गहलोत ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को अहंकारी नहीं होना चाहिए, क्योंकि 2014 में भाजपा सिर्फ 31 फीसदी वोट पाकर सत्ता में आई थी. उसके खिलाफ 69 प्रतिशत लोगों ने वोट किया था. उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन की पिछले महीने बेंगलुरु में हुई बैठक से एनडीए डर गया है.

पीएम मोदी इस सपने को कभी पूरा नहीं कर पाएंगे

वहीं जब अशोक गहलोत से सवाल किया गया कि एनडीए 2024 के चुनाव में 50 फीसदी वोट पाने का दावा कर रही तो इसपर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस सपने को कभी पूरा नहीं कर पाएंगे. जब नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता अपने चरम पर थी, तब उन्हें 50 फीसटी वोट नहीं मिले थे, एनडीए का वोट शेयर अब बढ़ने की जगह कम होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago