दीवाली पर खिला-खिला निखार: ऐसे लगाएं ब्लश और पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक
संजय राउत (फाइल फोटो )
Shiv Sena UBT: शिवसेना यूबीटी के मुखपत्र सामना में एक लेख के जरिए संजय राउत ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने अपने सप्ताहिक कॉलम में देश के तमाम मुद्दों पर केंद्र सरकार पर प्रहार बोला. संजय राउत (Sanjay Raut) ने लिखा कि मुगलों के गुलाम आज हिंदुत्व सिखा रहे हैं. उन्होंने बीजेपी के साथ जुड़े राजघरानों पर मुगलो के गुलाम होने का आरोप लगाया. इसके अलावा देश की जांच एजेंसियों पर भी सवाल उठाते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश चलाने वाली सभी एजेंसियों पर एक गुट का कब्जा है. महाराष्ट्र के साथ पूरा देश धोखाधड़ी के शतरंज में फंस गया है.
अपने लेख में राउत ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टीस चंद्रचूड़ ने लिए कहा कि वह देश को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं. आज सुप्रीम कोर्ट भी दवाब में है. आज के समय में लोगों के असंतोष फैल चुका है, EVM और चुनाव आयोग पर भी लोगों की विश्वास नहीं रहा है.
संजय राउत ने अपने लेख में आरोप लगाया कि, “हिंदुत्व पर प्रहार करने वाले सभी लोग बीजेपी में आ गए, जिनके पूर्वज मुगलों की चाकरी करते हुए खुद को धन्य मानते थे, उनके वंशज आज बीजेपी में दिखाई दे रहे हैं. वहीं इनमें से कई लोगों को बीजेपी ने सांसद और विधायक निर्वाचित किया है. लव जिहाद को लेकर बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी में आज ऐसे कई लोग हैं, जिनके पूर्वजों ने मुगलों को अपनी बेटियां-बहनें दी हैं. जयपुर राजघराने पर कहा कि आज वे बीजेपी में हैं. एक बार उन्हीं लोगों ने ताजमहल पर दावा ठोंका था. सबसे पहले दिव्याकुमारी के घराने ने ही राजस्थान में मुगलों की गुलामी स्वीकार की थी.
संजय ने लिखा कि, हल्दीघाटी में मुगलों ने महाराणा प्रताप को जिसके नेतृत्व में पराजित किया, वो मानसिंह उनका (दिव्या कुमारी) पूर्वज था. छत्रपति शिवाजी महाराज पर हमला करने और मौके का लाभ उठाकर शिवराय के सभी किलों पर कब्जा करने वाले मिर्जा राजे जयसिंह इसी घराने से हैं. ये सभी पहले मुगल और बाद में अंग्रेजों के गुलाम बन गए. ये सभी घराने आज भाजपा के साथ हैं और वे महाराष्ट्र को हिंदुत्व आदि सिखा रहे हैं.
राउत ने जांच एजेंसियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे केंद्रीय जांच एजेंसी अधिक आक्रामक व हिंसक बनती दिख रही हैं. कई विपक्ष के नेताओं के खिलाफ इन एजेंसियों ने मोर्चा खोला हुआ है. इसके बाद वे बीजेपी में जाने को तैयार नहीं हैं.
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…
दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…
Agniveer Agnipath Scheme Clarification: रक्षा अधिकारियों ने अग्निपथ योजना के नए नियमों को लेकर संशय…
Donald Trump Diwali: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में भारतीय…
Arunachal Pradesh Cannabis Crackdown: अरुणाचल के वेस्ट कामेंग में NCB, SSB और पुलिस ने 458…
Train Kissing Video: चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर के बीच लिपलॉक का वीडियो सोशल…